ये गली बैट-बॉल है, गिल्ली-डंडा है, या हॉकी है? अश्विन ने क्रिकेट में ये क्या कर दिया, सब हो रहे हैरान
नई दिल्ली, 12 मई: राजस्थान रॉयल्स के रविचंद्रन अश्विन अपनी बल्लेबाजी को बहुत गंभीरता से लेते हैं। वह टेस्ट मैचों में कई शतक बना चुके हैं। उनकी तकनीक अच्छी है और अब वे सफेद गेंद क्रिकेट में बैटिंग के जलवे दिखाना चाहते हैं। अश्विन को आईपीएल 2022 में नई टीम का साथ मिला है जो राजस्थान रॉयल्स है और यह फ्रेंचाइजी भारत के सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर की बैटिंग को गंभीरता से ले रही है। इसीलिए ही अश्विन ताजा मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाजों से ऊपर खेलते हुए नजर आए।

अश्विन को नंबर तीन पर भेज दिया गया
अश्विन को पिच हिटिंग करने के लिए नंबर तीन पर भेज दिया गया। राजस्थान के पास अब निचले क्रम पर शिमरोन हेटमायर जैसा धाकड़ हिटर नहीं है तो संजू सैमसन ने खुद को निचले क्रम पर उतारने के लिए अश्विन को ऊपरी क्रम पर भेज दिया। अश्विन ने यहां पर 38 गेंद खेलकर 50 रनों की पारी खेली जिसमें 2 छक्के भी जड़े गए।

बैटिंग स्टांस चर्चा की वजह बन गया
अश्विन बैटिंग को वाकई गंभीरता से लेते हैं। वे फोकस हो जाते हैं और टी20 क्रिकेट में रन निकालने के लिए यह बल्लेबाज हर पैतरा ढूंढ रहा था। इसी दौरान उन्होंने ऐसा बैटिंग स्टांस लिया जो सोशल मीडिया पर चर्चा की वजह बन गया। जब बल्लेबाज बैटिंग करने के लिए खड़ा होता तो उसको स्टांस कहते हैं। ये हर बल्लेबाज का अलग होता है। कुल लोग स्थिर खड़े रहते हैं तो कई दिग्गज बल्लेबाज क्रीज पर थोड़ा इधर उधर मूव होते रहते हैं। लेकिन अश्विन ने जो स्टांस लिया वह अजीबोगरीब था, अनोखा था, पूरी गंभीरता से लिया गया था और बल्लेबाज देखने में काफी अजीब लग रहा था।

अश्विन ने पचास तो मारे पर फायदा नहीं हुआ
दिल्ली कैपिटल्स को अश्विन से छुटकारा तब मिला जब उनके गेंदबाज मिशेल मार्श ने वार्नर ने हाथों कैच लपकाया। अश्विन दो तीन कारणों से इस पारी को चर्चा में छोड़ गए। एक तो ये कि उनका ऊपर आना टीम के लिए फायदे का सौदा साबित नहीं हुआ क्योंकि संजू सैमसन निचले क्रम पर फेल साबित हुए और राजस्थान की टीम अश्विन के 50 के बावजूद आखिरी में तेजी दिखाने में नाकाम रही और बोर्ड पर केवल 160 रनों का स्कोर ही दर्ज कर पाई।

देखने वालों को समझ नहीं ये क्या हो रहा है
दूसरा कारण रहा कुलदीप यादव की बॉलिंग के सामने अश्विन के खड़े होने के बेढंग अंदाज। यह वाकई अजीब स्टांस था। ऐसा उन्होंने गेंदबाज का फोकस तोड़ने के लिए लिया होगा। अश्विन के इस नए कारनामों पर यूजर हंसे बिना नहीं रह सके हैं। बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में गेंदबाजी की लय बिगाड़ने के लिए तरह-तरह के प्रयास करता है और अश्विन के नए तरीके ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन की भरमार ला दी, कई मीम वायरल हुए।

गिली डंडा स्टाइल
यूजर कहते हैं कि अश्विन खड़े ऐसे हैं जैसे हॉकी में पेनाल्टी मिल गई हो और खेल क्रिकेट शॉट रहे हैं। एक यूजर ने यह भी कहा कि अश्विन बैटिंग स्टांस में हॉकी पेनाल्टी कॉर्नर क्यूं ले रहा है?
स्टार स्पोर्टस ने भी मामले पर संज्ञान लिया और यूजर से पूछा आपकी इस स्टांस पर क्या राय है? तो यूजर कहते हैं- "गिली डंडा स्टाइल।"
लोगों ने इसी बहाने अश्विन की लंबाई पर भी बात कर ली। तो एक ने इसको गली क्रिकेट का स्टांस बताया है।

बड़े मजेदार मीम्स बने इस निराले अंदाज पर
यहां पर अश्विन को जमीन से छूने वाला आदमी भी बताया गया। एक मजेदार पोस्ट रिकी पोंटिंग और ऋषभ पंत की फोटो की भी है जिसमें मीम बताती है अश्विन के स्टांस को दोनों कैसे देख रहे हैं।
बहरहाल, अश्विन की बल्लेबाज काम नहीं कर पाई क्योंकि डीसी ने आरआर को 8 विकेट से मात देने में कामयाबी हासिल की और अब राजस्थान रॉयल्स को बचे हुए दोनों मैच जीतकर ही प्लेऑफ का टिकट लेना होगा।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?












Click it and Unblock the Notifications