LSG vs Gujrat Titans: दो नई टीमों के बीच होने वाले मुकाबले में छा सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
नई दिल्ली, 23 मार्च: आईपीएल 2022 शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं और इस बार लखनऊ सुपर्जायंट्स और गुजरात टाइटंस की टीमें अपना डेब्यू करने जा रही है। इन दोनों ही टीमों के बीच 28 मार्च को आईपीएल का पहला मुकाबला होगा। दोनों ही टीमों के पास कुछ मैच विजेता खिलाड़ी हैं। लखनऊ सुपर्जायंट्स में केएल राहुल कप्तान होंगे तो टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या होंगे। यह दोनों ही आईपीएल के पुरानी महारथी हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेल चुके हैं। आइए देखते हैं 28 मार्च को होने जा रही इस मुकाबले में कौन से तीन खिलाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

आवेश खान-
लखनऊ सुपरजाइंट्स ने इस तेज गेंदबाज को ₹10 करोड़ की भारी-भरकम कीमत में खरीदा था। यह बाएं हाथ का बॉलर तेज गति से गेंद फेंक सकता है, गेंद को मूव भी करा सकता है और विपक्षी टीमों के विकेट भी निकाल कर अपनी झोली में डाल सकता है। आवेश खान ने 2021 के एडिशन में अपनी उपयोगिता साबित की थी जब वे 18.75 के औसत के साथ 24 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन कर उभरे थे। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 15.25 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की थी। आवेश निश्चित तौर पर ऐसे खिलाड़ी होंगे जिन पर नजरें होंगी। वह केवल 25 साल के हैं और निश्चित तौर पर गुजरात टाइटंस की टीम को चुनौती पेश कर सकते हैं।

राशिद खान-
लखनऊ सुपरजाइंट्स ने गुजरात टाइटंस की टीम ने इस लेग स्पिनर को ₹15 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा है। राशिद खान T20 क्रिकेट में इस समय दुनिया के बेस्ट स्पिनर है। अफगानिस्तान का यह खिलाड़ी आईपीएल में 20.6 के औसत के साथ 93 विकेट भी ले चुका है। राशिद अपनी गेंदबाजी से ना केवल बल्लेबाजों को रन बनाना मुश्किल कर देते हैं बल्कि और उनके पास अपने तरकस में कई सारे हथियार हैं जिनका इस्तेमाल वे विविधताओं के जरिए करते हैं और खिलाड़ी आउट भी होता रहता है। राशिद खान के 4 ओवर लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ काफी अहम साबित हो सकते हैं।

केएल राहुल-
केएल राहुल आईपीएल 2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं क्योंकि उनको लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 17 करोड़ की रकम खरीदा है। राहुल को इंडियन लीग में कप्तान भी बना दिया गया है। राहुल ने आईपीएल क्रिकेट में काफी अच्छी परफॉर्मेंस दी है जिसमें उन्होंने 47.43 के औसत के साथ 3273 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 135 रहा है उन्होंने बहुत शानदार बल्लेबाजी करते हुए बाकी बल्लेबाजों को भरोसा दिलाने का काम किया है। अब राहुल के ऊपर काफी दबाव होगा क्योंकि वे टीम के लीडर भी है और यह एक नई टीम भी है जो 2022 एडिशन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगी।












Click it and Unblock the Notifications