IPL 2022 : लखनऊ फ्रेंचाइजी इन 3 खिलाड़ियों को करेगी रिटेन, राशिद नहीं हुए शामिल

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-14 के लिए मेगा नीलामी होना बाकी है, लेकिन इससे पहले दो नई टीमों को तीन-तीन खिलाड़ी रिटने करने की छूट है। ऐसे में खबर है कि लखनऊ फ्रेंचाइजी जिन तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने जा रही है, उसमें अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान नहीं हैं। पहले माना जा रहा था कि राशिद टीम के साथ जुड़ सकते हैं। लेकिन अब रिपोर्ट सामने आई है कि मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई को लखनऊ शामिल करेगा है। वहीं कप्तान के रूप में केएल राहुल हैं।

IPL 2022 Lucknow

लखनऊ और अहमदाबाद रिटेन नहीं किए गए खिलाड़ियों को नीलामी से पहले चुनेगी, जिसमें एक विदेशी खिलाड़ी हो सकता है। लखनऊ की पसंद के बारे में दिग्गज पत्रकार के श्रीनिवास राव ने खुलासा किया है। उनके अनुसार, लखनऊ ने बिश्नोई और स्टोइनिस पर अपने दो कार्डों का उपयोग करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि रवि बिश्नोई, केएल राहुल और मार्कस स्टोइनिस लखनऊ के साथ जुड़ सकते हैं। मैं थोड़ा हैरान हूं कि उन्होंने चहल या राशिद के लिए रुख नहीं किया। बिश्नोई पंजाब किंग्स ने और स्टोइनिस को दिल्ली कैपिटल द्वारा रिलीज किया गया था।

यह भी पढ़ें- पुजारा-रहाणे को फैंस ने कर दिया रिटायर, सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन

बिश्नोई ने अब तक भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। बिश्रोई के पास 23 आईपीएल मैच खेलने का अनुभव है, जिसमें वह 24 विकेट ले चुके हैं। दूसरी ओर, स्टोइनिस इस प्रारूप के एक मशहूर स्टार खिलाड़ी हैं और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर लखनऊ के रंग में चमकना चाहेंगे।

आईपीएल 2022 बड़ा सीजन साबित होने के लिए तैयार है क्योंकि 2011 के बाद पहली बार 10 टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी। अगले महीने एक बड़ी नीलामी होने वाली है, जिसमें टीमों को बड़े पैमाने पर सुधार के दौर से गुजरना होगा। लखनऊ के अलावा, अहमदाबाद दूसरी नई टीम है। मुंबई इंडियंस के पूर्व ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कथित तौर पर टीम का नेतृत्व कर सकते हैं और राशिद खान के भी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+