IPL 2022 में क्या होगी दिल्ली की चुनौती, हेड कोच रिकी पोंटिंग ने सीजन को लेकर किया खुलासा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज होने में अब बस एक हफ्ते से भी कम का समय बाकी रह गया है और ज्यादातर टीमों के खिलाड़ी अपने-अपने बायोबबल में पहुंच कर अनिवार्य क्वारंटीन का वक्त गुजार रहे हैं। वहीं पर जो खिलाड़ी पहले टीम का हिस्सा बन चुके थे वो प्रैक्टिस सेशन में भाग ले रहे हैं। इस फेहरिस्त में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग का नाम भी शामिल है जो टाटा आईपीएल 2022 के लिये अपनी टीम के साथ मुंबई पहुंच गये हैं।

रविवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपना पहला ट्रेनिंग सेशन किया जिसमें शामिल हुए हेड कोच रिकी पोंटिंग खिलाड़ियों के उत्साह भरे प्रदर्शन को देखकर काफी खुश और प्रभावित नजर आये हैं। आईपीएल 2022 में 10 टीमों ेक हिस्सा लेने की वजह से इस बार खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन कराया गया जिसकी वजह से हर टीम में काफी बदलाव देखने को मिले हैं और बहुत सारे नये चेहरे खेमे से जुड़े हैं।
और पढ़ें: SA vs BAN: रबाडा के पंजे में फंसा बांग्लादेश, 7 विकेट से जीत कर सीरीज में की वापसी
दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में भी इस बार कई नये चेहरे दिखायी दे रहे है, जिस पर बात करते हुए हेड कोच ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन हमारे लिये काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है और हम गेम प्लानिंग के दौरान ही खिलाड़ियों की आपस में केमिस्ट्री सुधारने पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ''इस समय हमें गेम की तैयारी पर फोकस करना चाहिए। खिलाड़ियों के साथ मेरा पहला सैशन बहुत अच्छा रहा। टीम में बहुत एनर्जी थी, हम हमेशा से इसी के उम्मीद कर रहे थे। मैंने लड़कों से कहा कि एक दूसरे से मिले-जुलें, एक दूसरे को पहचानें। मैं इन सभी के साथ ब्रेकफास्ट, लंच डिनर करूंगा। जब आप एक कोच या सीनियर खिलाड़ी के रूप में युवाओं के प्रति प्यार दिखाते हैं, आप जानते हैं कि वे अपनी ओर से अच्छा करने की कोशिश करेंगे।"
और पढ़ें: शेन वॉर्न को याद कर भावुक हुए शोएब अख्तर, बताया क्या दी थी फिरकी किंग ने सलाह
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज और पूर्व कप्तान ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि बहुत सारे पुराने खिलाड़ी जो कुछ समय से दिल्ली कैपिटल्स कैम्प का हिस्सा बने हुए हैं, उन पर नए युवाओं का मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी है। ऋषभ टीम के कप्तान हैं, वे तो अच्छा करेंगे ही, लेकिन पृथ्वी, अक्षर और नोर्टजे को भी टीम में अपनी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को निभाना होगा।
गौरतलब है कि टाटा आईपीएल 2022 की शुरूआत 26 मार्च 2022 को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले मैच के साथ होगी। वहीं पर दिल्ली कैपिटल्स को अपना पहला मैच 27 मार्च 2022 को मुंबई इंडियन्स के साथ खेलना है, जिसका प्रसारण दोपहर 3 बजे से किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications