IPL 2022: जहीर खान की एलिट लिस्ट में शामिल हुए उमेश यादव, ऐसा करने वाले चौथे बॉलर बने
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज हो चुका है जिसका 8वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेला जा रहा है। वानखेड़े के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में जहां पंजाब किंग्स की टीम जीत हासिल कर के आ रही है तो वहीं पर केकेआर की टीम को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, हालांकि दोनों ही टीमें एक-एक मैच जीत चुकी है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी के लिये बुलाया।

दोनों टीमों ने इस मैच के लिये अपनी-अपनी टीम में एक बदलाव किया है, जहां केकेआर की टीम में शिवम मावी की वापसी हुई तो वहीं पर पंजाब के लिये कगिसो रबाडा को खेलने का मौका मिला है। केकेआर के लिये इस मैच में उमेश यादव ने एक बार फिर से अच्छी शुरुआत दिलाने का काम किया और पहले ही ओवर में अपनी टीम को विकेट दिला दी।
और पढ़ें: IPL 2022 में दिल्ली के लिये कौन से दो खिलाड़ी बनेंगे मैच विनर, आगरकर ने बताया प्लेयर्स का नाम

ऐसा करने वाले चौथे गेंदबाज बने उमेश यादव
उमेश यादव ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर मयंक अग्रवाल को एलबीडब्लयू कर वापस पवेलियन भेजने का काम किया और आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मयंक अग्रवाल की इस विकेट के साथ ही उमेश यादव ने पावरप्ले में विकेटों का अर्धशतक पूरा कर लिया और यह कारनामा करने वाले चौथे गेंदबाज बन गये हैं। आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड जहीर खान (52) के नाम है और उमेश यादव इस फेहरिस्त में शामिल हो गये हैं।

जहीर खान की खास लिस्ट में शामिल हुए उमेश यादव
पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो जहीर खान (52), संदीप शर्मा (52), भुवनेश्वर कुमार (51), उमेश यादव (50) और धवल कुलकर्णी (44) का नाम शामिल है। पंजाब किंग्स के लिये इसके बाद भानुका राजपक्षे (31) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपनी टीम की वापसी कराने का काम किया और शिवम मावी के एक ओवर में एक चौका और लगातार 3 छक्के मारकर 22 रन बटोर लिये, हालांकि पांचवी गेंद पर वो कैच होकर वापस पवेलियन लौटे। राजपक्षे ने 8 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के लगाकर 31 रनों की पारी खेली। वहीं पावरप्ले खत्म होने तक पंजाब किंग्स की टीम ने 3 विकेट खोकर 62 रन जोड़ लिये।

पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे बॉलर बने उमेश यादव
मयंक अग्रवाल ने 9वें ओवर में फिर से गेंदबाजी में वापसी की और अपने स्पेल का तीसरा ओवर फेंकते हुए लियाम लिविंगस्टोन का विकेट हासिल किया। इस विकेट के साथ ही उमेश यादव पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गये हैं। इस फेहरिस्त में सुनील नरेन (32) का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने इस मैच में एक विकेट चटकाया, जबकि उमेश यादव (32) ने इस मैच में 4 विकेट हासिल कर उनकी बराबरी कर ली है। वहीं युजवेंद्र चहल (25) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications