KKR vs DC मैच में भी 'मिस्ट्री गर्ल' का दिखना जारी, यूजर्स को कैमरामैन से भी प्यार हो गया
नई दिल्ली, 11 अप्रैल: कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में ऋषभ पंत की टीम श्रेयस अय्यर की टीम पर बहुत ज्यादा भारी साबित हुई। केकेआर ने इस मुकाबले को 44 रनों से गंवा दिया और इस जीत की पटकथा लिखी केकेआर के ही पूर्व स्पिनर कुलदीप यादव ने। कुलदीप ने इस मुकाबले में 4 विकेट चटकाए।

'मिस्ट्री गर्ल' का दिखना जारी
आईपीएल में अभी तक हमने देखा है कुछ रहस्यमई लड़कियां कैमरे की पकड़ में आती देखी हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फोटो वायरल हो जाती है।
सोशल मीडिया पर इन आकर्षक लड़कियों को मिस्ट्री गर्ल का नाम दिया जाता है और केकेआर व दिल्ली कैपिटल्स के बीच में मुकाबले में ऐसी ही एक मिस्ट्री गर्ल छा गई। लड़की के हाव-भाव चेहरा-मोहरा इस तरह का है की लोगों की नजरें इससे हट नहीं रही है और कई लोगों ने तो उसको अपना क्रश भी बता दिया है।

सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शंस की बाढ़
यह मिस्ट्री गर्ल कैमरे पर तब नजर आई जब कुलदीप यादव ने कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के दौरान दौड़ते हुए एक शानदार कैच लिया। तभी कैमरामैन ने स्टैंड में बैठी खूबसूरत जवान लड़की की ओर कैमरा घुमाया। यंग लेडी को सफेद टॉप में देखा जा सकता था और लड़की को देखते ही सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शंस की बाढ़ आ गई।

कौन है ये लड़की?
इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है कि यह लड़की कौन है लेकिन बताया जा रहा है कि लड़की का नाम आरती बेदी है जिसका इंस्टाग्राम अकाउंट भी है और यहां पर लड़की की प्रोफाइल पर एक्टर लिखा है उनके करीब 50,000 के आसपास फॉलोअर भी हैं। इंस्टाग्राम प्रोफाइल आरती के ग्लैमरस फोटो से भरी पड़ी है।

दिल्ली जीती मैच
अगर मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया था जब उन्होंने डेविड वॉर्नर व पृथ्वी शॉ के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए जिसके जवाब में एक केकेआर की पारी 19.4 ओवर में 171 रन बनाकर ही ढेर हो गई। कुलदीप यादव को चार विकेट मिले खलील अहमद ने तीन विकेट लिए और शार्दुल ठाकुर के हिस्से में 2 विकेट आए।












Click it and Unblock the Notifications