IPL 2022 के लिए देश को किया दरकिनार, SRH और CSK जैसी टीमों की बल्ले-बल्ले हुई

नई दिल्ली, 7 मार्च: आईपीएल एक बहुत बड़ी लीग है जिसमें खेलने के लिए दुनिया भर के खिलाड़ी लालायित रहते हैं। लीग के 15वें सीजन का आगाज 26 मार्च को होने जा रहा है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। हमने कई बार देखा है कि खिलाड़ी अपनी नेशनल टीमों से ज्यादा तवज्जों आईपीएल को दे देते हैं। कैरेबियाई खिलाड़ियों ने ऐसा कई बार किया है। अब न्यूजीलैंड की टीम भी ऐसा करने जा रही है।

कोच गैरी स्टीड ने दी जानकारी-

कोच गैरी स्टीड ने दी जानकारी-

सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कीवी कोच गैरी स्टीड ने इस बात की जानकारी दी और बताया कि न्यूजीलैंड की टीम के प्रमुख खिलाड़ी नीदरलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे। यह सीरीज मार्च-अप्रैल में होने जा रही है और यह वही समय है जो आईपीएल का है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि दौरा नहीं होगा क्योंकि कीवी टीम अब अपनी बी ग्रेड टीम के साथ नीदरलैंड्स का मुकाबला करेगी और टॉप खिलाड़ी आईपीएल में शिरकत करने के लिए भारत में होंगे।

आईपीएल के शुरू में ही खेलेंगे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी-

आईपीएल के शुरू में ही खेलेंगे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी-

कीवी टीम के टॉप खिलाड़ियों की आईपीएल में मौजूदगी को लेकर गैरी स्टीड ने ही पुष्टि दी है। आईपीएल लीग में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा है और आने वाले सीजन में भी कई मशहूर ब्लैक कैप्स खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे। सबसे ज्यादा फायदा राजस्थान रॉयल्स की टीम को होगा जिसने ट्रेंट बोल्ड, जेम्स नीशम और डैरेल मिशेल जैसे खिलाड़ियों पर दांव लगाया है। हैदराबाद के पास कप्तान केन विलियमसन हैं तो ग्लेन फिलिप्स को भी उन्होंने खरीदा है।

आईपीएल 2022 में कीवी खिलाड़ियों की भरमार-

आईपीएल 2022 में कीवी खिलाड़ियों की भरमार-

सीएसके ने भी तीन कीवी खिलाड़ियों पर दांव लगाया है जिसमें भरोसमेंस डेवॉन कॉन्वे, एडम मिल्ने और स्पिनर मिशेल सेंटनर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। गुजरात टाइटंस एक ऐसी टीम है जिसने न्यूजीलैंड के प्रीमीयर फास्ट बॉलर लौकी फर्गुसन को 10 करोड की मोटी रकम पर हासिल किया है। लॉकी फर्ग्यूसन 145-150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने के लिए जाने जाते हैं। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम में टिम सेफर्ट हैं और केकेआर की टीम के पास अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी हैं। यहां तक कि आरसीबी की टीम के पास भी फिन एलेन नाम के खिलाड़ी हैं। आईपीएल की 10 टीमों की बात करें तो केवल पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर्जायंट्स है जिनके पास न्यूजीलैंड का कोई भी खिलाड़ी मौजूद नहीं है।

सीरीज की शुरुआत इकलौते टी-20 मुकाबले से होगी

सीरीज की शुरुआत इकलौते टी-20 मुकाबले से होगी

अगर हम न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाली इंटरनेशनल सीरीज की बात करें तो यहां पर एक टी-20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इसी सीरीज की शुरुआत इकलौते टी-20 मुकाबले से होगी जो नेपियर में 25 मार्च को खेला जाएगा और उसके बाद 29 मार्च से वनडे सीरीज भी शुरू हो जाएगी। 2 और 4 अप्रैल को हैमिल्टन में 50 ओवरों की सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच खेला जाएगा। माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड की टीम भी आसानी से नीदरलैंड की टीम को मात दे देगी जबकि बाकी खिलाड़ी आईपीएल में खेल कर अपने हुनर को और तराश रहे होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+