कप्तान ही नहीं कोच ने भी रच दिया इतिहास, आशीष नेहरा जैसा कमाल बड़े-बड़े सूरमा नहीं कर सके

अहमबाद, 30 मई: गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2022 को जीतकर कई मायनों में अनोखे कारनामों को अंजाम दिया है। यह टीम पहला ही सीजन खेल रही थी और उन्होंने इतने बड़े-बड़े धुरंधरों को मात दी कि मानो ये सदियों से एक मजबूत टीम की तरह क्रिकेट खेलते आ रहे हो। इतना ही नहीं इस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या थे जो खुद पहली बार आईपीएल में कप्तानी कर रहे थे। युवा हार्दिक पर कोई भी दाव लगाने को तैयार नहीं था लेकिन जैसे-जैसे गुजरात टाइटंस अपने अभियान में शेर की तरह आगे बढ़ी वैसे वैसे लगने लगा था कि शायद हार्दिक एंड कंपनी कुछ बड़ा करने जा रही है और 29 मई की रात को वह भी हो गया।

Recommended Video

    IPL 2022 Final: Gujarat के कोच Ashish Nehra IPL खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने | वनइंडिया हिंदी
    आशीष नेहरा ने भी रविवार को इतिहास रचा है

    आशीष नेहरा ने भी रविवार को इतिहास रचा है

    इस टीम के रिकॉर्ड बनाने की लिस्ट छोटी नहीं है क्योंकि गुजरात टाइटंस के हेड कोच और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने भी रविवार को इतिहास रचा है। नेहरा ऐसे पहले भारतीय बन गए हैं जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में हेड कोच रहते हुए ट्रॉफी जीती है। आज देखिए, हार्दिक भी कप्तान के तौर पहले ही सीजन खेल रहे थे और नेहरा भी इस टीम के साथ पहली बार हेड कोच के तौर पर जुड़े थे, दोनों ने ही इतिहास रच दिया है। नेहरा की टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2022 फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को बुरी तरह हरा दिया।

     ठीक 6 साल पहले आशीष ने 29 मई को ही जीता था खिताब

    ठीक 6 साल पहले आशीष ने 29 मई को ही जीता था खिताब

    मजेदार बात यह है 29 मई से ठीक 6 साल पहले आशीष ने खिलाड़ी के तौर पर भी अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। तब डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हुआ करते थे और आशीष नेहरा उस टीम के सदस्य थे तो इतिहास के साथ-साथ आंकड़ों ने भी अपनी हिस्ट्री को रिपीट किया है। नेहरा आईपीएल की कुछ उन चुनिंदा शख्सियतों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर आईपीएल का खिताब कब्जाया। इस लिस्ट में रिकी पोंटिंग और जैसे पूर्व महान खिलाड़ी शामिल है।

    कोई भी भारतीय कोच नेहरा जैसा काम नहीं कर पाया

    कोई भी भारतीय कोच नेहरा जैसा काम नहीं कर पाया

    रविवार को हुए फाइनल मुकाबले से पहले कोई भी भारतीय कोच आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाया था। हालांकि अनिल कुंबले की मेंटरशिप में मुंबई इंडियंस ने 2013 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी लेकिन पंजाब का हेड कोच रहते हुए इस उपलब्धि को दोहरा नहीं सके। इतिहास का खुद को दोहराना जारी इसलिए भी रहा क्योंकि नेहरा और कर्स्टन की जोड़ी एक बार फिर से मिली। इन दोनों ने 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सीजन में काम किया था। तब गैरी कर्स्टन हेड कोच थे और आशीष नेहरा बोलिंग कोच।

    नेहरा और गैरी कर्स्टन की जोड़ी फिर से मिली

    नेहरा और गैरी कर्स्टन की जोड़ी फिर से मिली

    उस सीजन के बाद इन दोनों को बाहर निकाल दिया गया और अब गुजरात टाइटंस की टीम में उनकी वापसी हुई। हालांकि अब अलग-अलग रोल में यह वापसी हुई। नेहरा जहां अब हेड कोच हैं तो वहीं गैरी कर्स्टन मेंटर हैं। टाइटंस की जीत के बारे में बात करते हुए मेंटर गैरी कर्स्टन ने कहा कि वे नेहरा के साथ काम करने का लुत्फ उठा पाए हैं और नेहरा मैदानी रणनीतियों को बहुत अच्छे तरीके से बनाते हैं। क्रिस्टियन ने कहा, मैं आशीष के साथ काम करने को लेकर बहुत खुश हूं वह रणनीतिक तौर पर बहुत मजबूत है। जब मैच चल रहा हो तब अचानक रणनीति बनाना इतना आसान नहीं होता। हर एक मैच में इतनी सारी चीजें घटित होती रहती हैं।

    घरेलू दर्शकों के सामने आईपीएल फाइनल जीतने वाली दूसरी टीम

    घरेलू दर्शकों के सामने आईपीएल फाइनल जीतने वाली दूसरी टीम

    साथ ही, गुजरात भी चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अपने घरेलू दर्शकों के सामने आईपीएल फाइनल जीतने वाली दूसरी टीम बन गई। फाइनल के लिए 1 लाख से अधिक दर्शकों की मेजबानी करते हुए, नरेंद्र मोदी स्टेडियम रविवार को गुलजार था। जब शुबमन गिल ने विजयी छक्का लगाया तो भीड़ खुशी से झूम उठी क्योंकि गुजरात ने केवल 18.1 ओवर में 131 रनों के टारगेट को हासिल कर लिया।

    हर मैच के साथ नए हीरो का मिलना जारी

    हर मैच के साथ नए हीरो का मिलना जारी

    यह गुजरात के गेंदबाज थे जिन्होंने रविवार को राजस्थान रॉयल्स को बांधकर रख दिया क्योंकि हार्दिक पांड्या ने सामने से 3 विकेट चटकाए और जीटी को हर मैच के साथ नए हीरो का मिलना जारी रहा। जीटी की यह परफॉरमेंस कुछ ऐसी ही है जैसे 2008 में खुद आरआर ने करके दिखाई दी।

    जीत के बाद नेहरा और हार्दिक की जुगलबंदी ऐसी रही

    जीत के बाद हमेशा की तरह, हार्दिक और नेहरा शांत रहे और ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए गुजरात के बाकी टाइटन्स ने पिच पर धावा बोल दिया। इसके साथ ही उनका सपनों सरीखा सीजन अद्भुत हकीकत के साथ पूरा हो गया। अब अगले आईपीएल का इंतजार रहेगा।

    यह भी पढ़ें- IPL का बड़ा सीजन समाप्त, कई खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप, किस सितारे को मिला कौन सा अवॉर्ड

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+