IPL 2022: 'हम मजबूत वापसी करेंगे', LSG के बाहर होने के बाद मेंटर गंभीर ने लिखा नोट

नई दिल्ली, 26 मई: लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपनी टीम को बैक किया है। एलिमिनेटर में आईपीएल 2022 से बाहर होने के बाद गंभीर का कहना है कि LSG अगले साल मजबूत वापसी करेगी। इस बार गुजरात टाइंटस और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों ने बेहतरीन क्रिकेट खेला। एलएसजी ने कोलकाता में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 14 रन से हारने के बाद विदाई ली जबकि जीटी ने फाइनल में अपना रास्ता बना लिया।

IPL 2022: Gautam Gambhir says Lucknow Super Giants will come back stronger next year

गंभीर मुख्य कोच एंडी फ्लावर और कप्तान केएल राहुल के साथ लखनऊ फ्रेंचाइजी के मैनेमेंट में से एक रहे हैं। एलएसजी ने अपने पहले सीजन की शुरुआत में ही प्रभावित किया और लीग चरणों में 8 मैच जीते। वे रन रेट में राजस्थान रॉयल्स से पिछड़ गए वर्ना उनके फाइनल में पहुंचने के चांस काफी बढ़ जाते। वैसे बुधवार को आरसीबी के खिलाफ एलएसजी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नहीं थी, क्योंकि बेंगलुरु टीम के रजत पाटीदार का शानदार शतक (58 गेंदों में नाबाद 112) उन पर बहुत भारी पड़ा जिसकी मदद से आरसीबी ने क्वालीफायर 2 में प्रवेश किया।

गंभीर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "आज किस्मत मुश्किल थी लेकिन हमारी नई टीम के लिए एक शानदार टूर्नामेंट। जब हम दोबारा मिलेंगे तब और मजबूत होकर वापस आएंगे!"

गंभीर ने केकेआर को दो आईपीएल खिताब दिलाए थे। वे एलएसजी के मेंटर के रूप में चुने जाने के बाद डग-आउट में लौट आए। क्रिकेट के मैदान पर अपने सख्त रवैये के लिए पहचाने जाने वाले गंभीर एलएसजी डग-आउट में ब्रॉडकास्टर को बहुत पसंद थे, जिनके कैमरे उन्हीं की ओर होते थे। गंभीर के हाव-भाव को रिकॉर्ड करना भी लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का एक आकर्षक हिस्सा रहा।

यह भी पढ़ें- हुड्डा का छक्का लपकने आया पुलिसकर्मी, कैच हुआ नहीं, हाथ गया टूट, दर्द से बिलखता रहा- VIDEO

एलएसजी के जीतने पर गंभीर उत्साहित थे, लेकिन बुधवार को उनके चेहरे पर निराशा थी। वास्तव में, गंभीर को केएल राहुल के साथ गर्मागर्म बातचीत करते हुए देखा गया था। तब एलएसजी शनिवार को कोलकाता में 208 का पीछा करने में विफल रहा था।

कल आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+