हुड्डा का छक्का लपकने आया पुलिसकर्मी, कैच हुआ नहीं, हाथ गया टूट, दर्द से बिलखता रहा- VIDEO
कोलकाता, 26 मई: आईपीएल मुकाबलों में चौके छक्के लगना बड़ी आम बात है। सच तो यह है कि सीजन 2022 में आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा छक्के लग चुके हैं। इस लीग के मौजूदा सीजन में ग्रुप स्टेज समाप्त हो चुकी है और प्ले ऑफ के लिए केवल एक ही मैच बचा हुआ है जो राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 27 मई को खेला जाएगा। प्लेऑफ के दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम खेलने के लिए उतरी जहां पर आरसीबी ने 14 रनों से जीत दर्ज करते हुए दूसरे क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई कर लिया।

तब केएल राहुल और दीपक हुड्डा बल्लेबाजी कर रहे थे
इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रजत पाटीदार के 56 गेंदों पर बनाए नाबाद 112 रनों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए थे जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 193 रन ही बना सकी। लखनऊ के लिए जब केएल राहुल और दीपक हुड्डा बल्लेबाजी कर रहे थे तब आरसीबी की सांसे ऊपर नीचे हो रही थी क्योंकि इन दोनों के क्रीज में रहते हुए एक बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता था।
Recommended Video

पुलिस कर्मियों की एक पंक्ति के ऊपर गिरा छक्का
लखनऊ को तेज शुरुआत मिल ही चुकी थी और पहला पावर प्ले समाप्त होने के बाद दीपक हुड्डा कुछ बड़े शॉट लगाने की ओर देख रहे थे। ऐसे में मैच का आठवां ओवर आया जिसको आरसीबी के बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद फेंक रहे थे। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर दीपक ने दर्शक दीर्घा में एक जबरदस्त छक्का जड़ दिया। यह छक्का स्टैंड में मौजूद पुलिस कर्मियों की एक पंक्ति के ऊपर जाकर गिरा। इन सुरक्षाकर्मियों में एक कर्मचारी ने गेंद को कैच करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया लेकिन तेजी से गिरती गेंद हाथ से छिटक कर पुलिसकर्मी के पीछे की ओर चली गई।

कैच लेने के प्रयास में लगी चोट
लेकिन गेंद ने हाथ के टकराने ले काफी दर्द भी दिया और वह पुलिसकर्मी कई बार अपने हाथ को झटकते हुए देखा गया। इस दौरान साथी पुलिसकर्मी भी उसके हाथ को देखने के लिए मौजूद था और इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को आईपीएल ने अपनी वेबसाइट पर भी शेयर किया है जिसको आप देख सकते हैं। पुलिसकर्मी जिस तरीके से दर्द में तड़प रहा है वह बताता है कि गेंद किस तेजी से उसके हाथ में जाकर टकराई है।
दर्शक कई बार बहुत अच्छे कैच पकड़ चुके हैं
यह भी हो सकता है कि मैच समाप्त करने के बाद अगर वह स्कैन वगैरह के लिए जाए तो चोट थोड़ी और ज्यादा निकले क्योंकि आमतौर पर खिलाड़ी ही तेजी से गिरते हुए कैच लेने के आदी होते हैं और जिनको क्रिकेट का ज्यादा अभ्यास नहीं होता उनके लिए इस तरह के कैच पकड़ना बहुत मुश्किल होता है। हालांकि दर्शक कई बार बहुत अच्छे कैच पकड़ चुके हैं लेकिन ऐसा लगता है 25 मई की रात उस पुलिसकर्मी के लिए नहीं थी और वह वहां केवल ड्यूटी देने के लिए ही ठीक था।












Click it and Unblock the Notifications