हार के बाद SRH की टीम को लगा एक और बड़ा झटका, चोटिल हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में अपने युवा खिलाड़ियों के दम पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का सामना रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ, जहां पर उसे 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सीजन की शुरुआत लगातार 2 मैचों में हार के साथ की लेकिन अगले 5 मैचों में जीत के साथ उसने जबरदस्त तरीके से वापसी की और अंकतालिका में चौथे पायदान पर कब्जा बना लिया है। हालांकि पिछले 2 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक बार फिर से जीत की राह से भटक गई है और उसे लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
Recommended Video

चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों मिली हार के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर एक बार फिर से चोटिल हो गये हैं। टीम के हेड कोच टॉम मूडी ने रविवार को खेले गये मैच के बाद इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि वाशिंगटन सुंदर को उसी हाथ में फिर से चोट लगी है जिसकी वजह से उन्हें पहले 3 मैचों के लिये बाहर बैठना पड़ा था।
और पढ़ें: 9 सालों से घर नहीं लौटा मुंबई इंडियंस का यह युवा स्टार, पहली जीत के बाद सुनाई दिल छू लेने वाली कहानी
उल्लेखनीय है कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ वापसी करने से पहले वाशिंगटन सुंदर के हाथ का मांस फट गया था जिसके चलते वो 3 मैचों तक बाहर रहे थे।
मैच के बाद बात करते हुए टॉम मूडी ने कहा,'यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है, उन्हें उसी हाथ में चोट लगी है, जिसमें उनके हाथ का मांस फटा था। यह पूरी तरह से ठीक हो चुका था लेकिन वो एरिया फिर से चोटिल हो गया है। हालांकि यह उतना गंभीर नहीं है जहां पर उसे दोबारा से सिलने की जरूरत पड़े। लेकिन वो उस स्थिति में भी नहीं थे जहां पर वो टीम के लिये आकर गेंदबाजी कर सके। इस चोट ने हमें काफी गंभीर स्थिति में ला खड़ा किया है क्योंकि वो हमारे लिये काफी अहम गेंदबाज साबित हुए हैं।'
और पढ़ें: IPL 2022 में कहां हो रही है दिल्ली कैपिटल्स से गलती, वसीम जाफर ने गिनाई टीम की कमजोरी
गौरतलब है कि सीएसके के खिलाफ वाशिंगटन सुंदर को यह चोट पारी के चौथे ओवर में लगी जब मार्को येंसन की गेंद पर डीप स्क्वॉयर लेग की बाउंड्री बचाने के लिये सुंदर ने डाइव मारी और हाथ चोटिल कर बैठे। इस घटना के तुरंत बाद सुंदर को मैदान छोड़कर जाना पड़ा और वो एक भी गेंद नहीं फेंक सके। वह बल्लेबाजी के लिये जरूर उतरे लेकिन दो गेंद का सामना करने के बाद वापस पवेलियन लौटे।
आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंकतालिका में फिलहाल 10 अंक लेकर चौथे पायदान पर काबिज है। अब उसका सामना ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुरुवार को होगा, जहां पर जीत हासिल कर वो वापसी करना चाहेगी। हालांकि सुंदर का टीम के लिये वापसी कर पाना मुश्किल नजर आ रहा है।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications