IPL से पहले होने वाले कैम्प को लेकर फ्रेंचाइजी का प्लान हुआ फ्लॉप, BCCI ने यूं दिया झटका
नई दिल्ली, 7 मार्च: आईपीएल 2022 शुरू होने में कुछ ही दिन का समय शेष है क्योंकि 26 मार्च से लीग के नए सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता 29 मई तक चलेगी। इस बार यह लीग 10 फ्रेंचाइजी वाली होगी और इसके लिए इन फ्रेंचाइजी ने प्री-आईपीएल कैम्प आयोजित करने की प्लानिंग भी बना ली थी। लेकिन, इस योजना को बीसीसीआई की ओर से झटका दिया गया है क्योंकि बोर्ड ने कॉन्ट्रेक्ट और बिन कॉन्ट्रेक्ट वाले खिलाड़ियों को बेंगलुरु के एनसीए में 10 दिन का फिटनेस कैम्प अटैंड करने के लिए कहा है।

बीसीसीआई खिलाड़ियों की फिटनेस पर जोखिम नहीं लेना चाहता
अब फ्रेंचाइजी के पास ट्रेनिंग कैम्प में केवल विदेशी खिलाड़ी और घरेलू खिलाड़ी ही मौजूद रहेंगे।
हर्षल पटेल, वेंकटेश अय्यर और केएल राहुल जैसे सभी को 5 मार्च से एनसीए को रिपोर्ट करना होगा। मनीष पांडे जैसे खिलाड़ियों के लिए, जो रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं, उन्हें 6 मार्च को तीसरा मैच समाप्त होने के बाद रिपोर्ट करना होगा। बीसीसीआई खिलाड़ियों की फिटनेस पर जोखिम नहीं लेना चाहता।
बड़े खिलाड़ी पहुंचे NCA-
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने क्रिकबज को बताया कि लगभग 25 खिलाड़ी हैं। एनसीए आईपीएल से पहले उनके फिटनेस स्तर का आकलन करेगा। इससे पहले खिलाड़ी अपनी आईपीएल ड्यूटी पूरी करने के लिए जाएं, उनकी फिटनेस को जांचा जाएगा।
भारतीय सितारों में शनिवार को भारतीय उप-कप्तान केएल राहुल के साथ सूर्यकुमार यादव, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर के साथ एनसीए को रिपोर्ट की।

फ्रेंचाइजी के मंसूबों पर पानी फिर गया
बीसीसीआई के इस कदम से फ्रेंचाइजी के मंसूबों पर पानी फिर गया है क्योंकि उन्होंने आईपीएल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएसके की टीम कैम्प के लिए सूरत भी पहुंच चुकी हैं जो 7 मार्च को होने जा रहा है।
बाकी फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों को मार्च के दूसरे सप्ताह तक मुंबई में एकजुट होने के लिए कहा था। अब फ्रेंचाइजी को बड़े खिलाड़ियों के बिन अपने कैम्प को जारी रखना होगा।
हालांकि, बीसीसीआई ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और अन्य को छूट दी है जो वर्तमान में भारत बनाम श्रीलंका श्रृंखला में खेल रहे हैं। 16 मार्च को बेंगलुरु में श्रीलंका श्रृंखला समाप्त होने के बाद वे अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगे।

सीएसके को 7 मार्च को प्री-आईपीएल कैंप शुरू करना था
केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर, रुतुराज गायकवाड़ सभी चोटिल हैं और उन्हें 15 मार्च के बाद अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी में शामिल होने से पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। यानी गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स , कोलकाता नाइट राइडर्स सभी अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बिना होंगे। सीएसके को 7 मार्च को प्री-आईपीएल कैंप शुरू करना था और कैंप के लिए रुतुराज गायकवाड़ और दीपक चाहर होंगे।

एनसीए कैंप में भाग लेने वाले खिलाड़ी
हालांकि यह अभी भी नहीं पता है कि हार्दिक पांड्या शिविर में शामिल हुए हैं या नहीं। केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रुतुराज गायकवाड़ और दीपक चाहर पहले से ही एनसीए में हैं। इनकी निगरानी एनसीए के निदेशक वीवीएस लक्ष्मण कर रहे हैं।
एनसीए कैंप में भाग लेने वाले खिलाड़ी यह हैं: रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल, शिखर धवन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, संजू सैमसन, वेंकटेश अय्यर, अवेश खान, हर्षल पटेल, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार












Click it and Unblock the Notifications