IPL 2022 के ओपनिंग मैच में जाने किससे भिड़ेगी चेन्नई, महाराष्ट्र सरकार ने किये खास इंतजाम

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज 26 मार्च से किया जाना है, जिसमें इस बार 8 के बजाय 10 टीमें हिस्सा लेती हुई नजर आयेंगी। आईपीएल 2022 के लिये गवर्निंग काउंसिल ने पहले ही नये प्रारूप का ऐलान कर दिया है, जिसके तहत सभी टीमें दो ग्रुप में बांटी गई है। इसके तहत एक ग्रुप में शामिल सभी टीमों को एक दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलने हैं, तो वहीं दूसरे ग्रुप में अपनी रैंकिंग पर काबिज टीम के साथ 2 और बाकी टीमों के खिलाफ सिर्फ एक ही मैच खेलना है।

IPL 2022

बीसीसीआई ने फिलहाल आईपीएल 2022 के आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल के 15वें सीजन का पहला मैच 4 बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और 2 बार की विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जायेगा। उल्लेखनीय है कि दोनों टीमें आखिरी बार आईपीएल 2021 के फाइनल मैच में भी एक दूसरे से भिड़ी थी जहां पर सीएसके की टीम ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया था।

और पढ़ें: कनकशन की चोट के बाद क्या महिला विश्वकप में खेल पायेंगी स्मृति मंधाना, BCCI ने दी हेल्थ अपडेट

रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल का यह पहला मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला जायेगा, ऐसे में अगर यह मैच आईपीएल का ओपनिंग मैच होता है तो नये प्रारूप के हिसाब से लीग स्टेज में दोनों टीमों के बीच यह पहली और आखिरी भिड़ंत होगी। गौरतलब है कि अगर हालात सामान्य होते तो पारंपरिक रूप से सीजन का ओपनिंग मैच विजेता टीम के होम ग्राउंड पर खेला जाता लेकिन महामारी के खतरे को देखते हुए बोर्ड ने इसे मुंबई और पुणे के 4 स्टेडियम के अंदर ही आयोजित कराने का फैसला किया है।

इसके तहत आईपीएल 2022 में खेले जाने वाले लीग स्टेज के सभी 70 मैच मुंबई के वानखेड़े, बर्बान, डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले जायेंगे। इस दौरान वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20-20 मैच खेले जायेंगे जबकि बचे हुए दोनों स्टेडियम में 15-15 मैच की मेजबानी की जायेगी।

और पढ़ें: कैसे T20 WC में रोहित के साथ ओपनिंग कर सकते हैं कोहली, पूर्व खिलाड़ी ने बताया अपना टीम कॉम्बिनेनशन

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने आईपीएल के सफल आयोजन के लिये ट्रैफिक सुविधाओं में खास सुविधा देने का फैसला करते हुए आईपीएल में भाग लेने वाली टीमों के स्टेडियम, होटेल और ट्रेनिंग ग्राउंड में पहुंचने के रास्तों के लिये खास लेन बनाने का फैसला किया है, जो कि सिर्फ टीमों और उससे जुड़े सदस्यों के लिये रिजर्व रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+