IPL फॉर्मेट में हुआ बड़ा बदलाव, ग्रुप में बांटी गई टीमें, लीग स्टेज में देखने को मिलेंगे रोचक मुकाबले
नई दिल्ली, 25 फरवरी: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को घोषणा की है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का अगला सीजन 26 मार्च से शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा। इस बार आईपीएल में 10 टीमें खेलेंगी और कुल मिलाकर 74 मैच होंगे जिसमें 70 लीग स्टेज के मुकाबले होंगे जो मुंबई और पुणे में 4 जगहों पर खेले जाएंगे। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने आईपीएल 2022 के शेड्यूल की पुष्टि कर दी है। इससे पहले आईपीएल गवर्निंग काउंसिल मीटिंग में गुरुवार को वर्चुअल बैठक की थी और शेड्यूल को अंतिम रूप दिया था।

लीग स्टेज में हुआ बदलाव-
1 टीम कुल 14 लीग मैच खेलेंगी जिसमें 7 घरेलू और 7 ही बाहरी मुकाबले होंगे। इस तरह से सभी 10 टीमों के कुल मिलाकर 70 लीग मैच होंगे। चार मुकाबले प्लेऑफ के होंगे। इस बार के फॉर्मेट में पिछली बार की तुलना में काफी बदलाव किया गया है। हालांकि इस बार भी राउंड रोबिन की तरह हर टीम टूर्नामेंट की बाकी सभी टीमों से मुकाबला जरूर करेगी लेकिन वह अपने ग्रुप की टीमों से तो दो बार खेलेगी लेकिन दूसरे ग्रुप की चार टीमों से एक ही बार खेलेगी। इसी दौरान दूसरी ग्रुप में मौजूद अपनी ही पंक्ति की टीम के साथ भी दो ही बार मुकाबले खेले जाएंगे।

मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे मुकाबले-
प्लेऑफ और फाइनल मैचों की जगह बाद में तय की जाएगी। बीसीसीआई ने पुणे और मुंबई में जो जगह निर्धारित की है उसमें वानखेडे स्टेडियम और डी वाई पाटिल स्टेडियम में प्रत्येक टीम द्वारा चार-चार मैच खेले जाएंगे जबकि पुणे में ब्रेबॉन स्टेडियम (सीसीआई) और एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में तीन-तीन मुकाबले खेले जाएंगे।

टीमों को दो वर्चुअल ग्रुप में बांटा गया
इस बार टीमों को दो वर्चुअल ग्रुप में बांटा गया है। ये ग्रुप टीमों द्वारा जीते गए आईपीएल खिताब के आधार पर बनाए गए हैं। यानी कि एक ग्रुप में एमआई टॉप पर होगी तो दूसरे ग्रुप में चेन्नई सुपर किंग टॉप पर होगी क्योंकि उन्होंने सबसे ज्यादा खिताब जीते हैं और उसके बाद केकेआर, आरआर और एसआरएच जैसी टीमों की बारी आएगी। इसके बाद उन टीमों का स्थान है जिन्होंने सबसे ज्यादा बार फाइनल मुकाबले खेले हैं।

कैसे खेले जाएंगे लीग स्टेज के मुकाबले-
हर टीम अपने ग्रुप की टीमों के साथ दो-दो बार मुकाबला करेगी और दूसरे ग्रुप में अपनी पंक्ति में मौजूद अगली टीम से भी दो मैच खेलेगी। दूसरे ग्रुप में मौजूद बाकी टीमों से लीग स्टेज में एक-एक मुकाबले ही खेले जाएंगे। जैसे कि आप देख सकते हैं मुंबई इंडियंस अपने ग्रुप की टीमों कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपरजाइंट्स के साथ दो-दो मैच करेगी और दूसरे ग्रुप में मौजूद अपनी पंक्ति की चेन्नई सुपर किंग के साथ भी दो मुकाबले खेलेगी और सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी।












Click it and Unblock the Notifications