IPL 2022 Auction से पहले BCCI ने किया बड़ा ऐलान, बताया लीग में कब तक खेलते नजर आयेंगे विदेशी खिलाड़ी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिये 12-13 फरवरी को आयोजित की जाने वाली मेगा नीलामी से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑक्शन का हिस्सा बनने वाले विदेशी खिलाड़ियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है और सभी फ्रैंचाइजियों को बताया है कि किस देश के खिलाड़ी कब तक टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आयेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के पूरे सीजन तक उपलब्ध नहीं रह पाने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब बीसीसीआई ने सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड से बात करके देश के हिसाब से खिलाड़ियों की उपलब्धता जारी कर दी है। आमतौर पर 8 टीमों के साथ लगभग 50 दिन तक खेला जाने वाला आईपीएल इस सीजन 2 नई टीमों के जुड़ने से बड़ा हो गया है और इसी वजह से इसकी विंडो भी बढ़ गई है।
इसको देखते हुए इस साल आईपीएल में 60 के बजाय 74 मैचों का आयोजन किया जाना है। ऐसे में फ्रैंचाइजियों के लिये नीलामी से पहले खिलाड़ियों की उपलब्धता का पता होना बहुत जरूरी है ताकि वो उसी हिसाब से ऑक्शन में प्लेयर्स पर दांव लगा सके। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों को पूरे सीजन में हिस्सा लेने के लिये हरी झंडी दे दी है।
और पढ़ें: कोहली की तरह ही की थी करियर की शुरुआत पर अधूरा रह गया सपना, पूर्व क्रिकेटर ने बताया क्या बना फर्क
रिपोर्ट के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज 27 मार्च से किया जाना है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल के बाद खेले जाने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 जून 2022 को खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिये अपने खिलाड़ियों की उपलब्धता चाहता है, इसके लिये उसके सभी खिलाड़ियों का 29 मई 2022 तक इंग्लैंड पहुंचना जरूरी है। इसके चलते इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी 28 मार्च से 29 मई तक आईपीएल 2022 के लिये उपलब्ध रहेंगे।
वहीं पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बात करें तो उन्हें आईपीएल से पहले पाकिस्तान के दौरे पर जाना है, जो कि मार्च-अप्रैल के बीच सभी प्रारूपों में सीरीज खेलती नजर आयेगी। इसकी वजह से कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 11 अप्रैल के बाद ही आईपीएल का हिस्सा बन पायेंगे। इतना ही नहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चाहता है कि उसके खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में भी हिस्सा लें जो कि 4 अप्रैल को खत्म होने वाला है।
और पढ़ें: IPL 2022 की नीलामी में किस खिलाड़ी के पीछे छिड़ेगी बिड वॉर, सीएसके को खर्च करना होगा काफी पैसा
इसको देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ किया है शेफील्ड शील्ड के फाइनल में जो टीमें पहुंचेंगी उसके खिलाड़ी 5 अप्रैल के बाद उपलब्ध रहेंगे और जो टीमें फाइनल में नहीं पहुंच पायेंगी उनके खिलाड़ी 27 मार्च से ही आईपीएल का हिस्सा बन जायेंगे। वहीं श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी बांग्लादेश के साथ होने वाले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये 11 मई से 23 मई के बीच उपलब्ध नहीं रहेंगे तो वहीं पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन को 23 मई तक अनुपल्बध बताया है। हालांकि मुस्तफिजुर रहमान को 27 मार्च से हिस्सा बनने की इजाजत दे दी गई है।
विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता:
इंग्लैंड - 28 मार्च से 29 मई
न्यूज़ीलैंड - संपूर्ण सीजन
दक्षिण अफ़्रीका - पूरा सीजन
ऑस्ट्रेलिया - 11 अप्रैल - टूर्नामेंट का अंत
अफगानिस्तान - पूरा सीजन
श्रीलंका - 11 से 23 मई तक अनुपलब्ध
बांग्लादेश - 8 से 23 मई तक अनुपलब्ध
एसोसिएट नेशन - पूरा सीजन












Click it and Unblock the Notifications