Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL 2022 से पहले शादी के बंधन में बंधा एक और दिग्गज खिलाड़ी, सामने आयी खूबसूरत तस्वीर

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल के 15वें सीजन का आगाज होने में अब बस एक हफ्ते से भी कम का समय बाकी रह गया है और दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रैंचाइजियों के साथ जुड़ते नजर आ रहे हैं। सीजन का आगाज 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेले जाने वाले मैच के साथ होना है। इसको लेकर फैन्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, तो वहीं पर इस सीजन 10 टीमों के हिस्सा लेने की वजह से यह प्रतियोगिता पहले से ज्यादा रोमांचक होने वाली है।

IPL 2022
Photo Credit: Instagram

इस बीच खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों के शादी करने की खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं। शुक्रवार को आरसीबी की ओर से खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ शादी की जिसकी खूबसूरत तस्वीरें फैन्स को काफी पसंद आ रही हैं। अभी फैन्स इन तस्वीरों से बाहर नहीं निकल पाये थे कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी ने भी रविवार को शादी की तस्वीरें शेयर कर दी हैं।

और पढ़ें: Women World Cup: इंग्लैंड ने तोड़ा न्यूजीलैंड का सपना, जीत हासिल कर मुश्किल की सेमीफाइनल की राह

टिम साउथी इस साल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते नजर आयेंगे लेकिन रविवार को शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद उनका शुरुआती मैचों में खेलते नजर आना मुश्किल लग रहा है। टिम साउथी ने अपनी शादी की खबर का ऐलान करते हुए बताया है अपनी गर्लफ्रेंड ब्राया के साथ तस्वीर शेयर की है।

टिम साउथी और उनकी गर्लफ्रेंड लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और साल 2019 में दोनों ने सगाई की थी। साउदी ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीर शेयर करते हुए फॉरेवर लिखा। टिम साउथी की ओर से शेयर की गई इस पोस्ट पर उनकी फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी रिएक्ट किया और बधाई देते हुए लिखा कि जल्द मिलेंगे।

और पढ़ें: भारतीय टीम में वापसी करने पर हार्दिक पांड्या ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आईपीएल से नहीं होता कमबैक

गौरतलब है कि टिम साउथी अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में न्यूजीलैंड के लिये 85 टेस्ट, 193 वनडे और 92 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 338 टेस्ट, 190 वनडे और 111 टी20 विकेट हासिल किये हैं। केकेआर की टीम ने आईपीएल 2022 की नीलामी के दौरान टिम साउदी को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा। आईपीएल में साउथी 43 मैच खेलकर 31 विकेट हासिल किये हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+