Women World Cup: इंग्लैंड ने तोड़ा न्यूजीलैंड का सपना, जीत हासिल कर मुश्किल की सेमीफाइनल की राह
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की सरजमीं पर खेले जा रहे महिला विश्वकप का 19वां मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क पर खेला गया जहां पर सेमीफाइनल की राह देख रही मेजबान न्यूजीलैंड टीम का सामना इंग्लैंड से हुआ। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये न्यूजीलैंड की टीम को अपने बचे हुए दोनों मैच में जीत हासिल करने की दरकार थी, हालांकि इंग्लैंंड की टीम ने उसके सपने को तोड़ दिया और एक विकेट से हराकर एक बार फिर से सेमीफाइनल में जगह बनाने के अपने सपने को जिंदा कर दिया है।

इंग्लैंड की टीम ने महिला विश्वकप के पहले 3 मैच में लगातार हार का सामना करने के बाद भारत के खिलाफ अपनी पहली जीत हासिल की, जिसके बाद उसे सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिये न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जीत की दरकार थी। ईडन पार्क पर खेले गये इस मैच में इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और न्यूजीलैंड की टीम को 203 रन पर समेट दिया।
और पढ़ें: भारतीय टीम में वापसी करने पर हार्दिक पांड्या ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आईपीएल से नहीं होता कमबैक
इंग्लैंड के लिये केट क्रॉस (3 विकेट), सोफी एक्लेस्टोन (3 विकेट) और शारलेट डीन (2 विकेट) ने शानदार गेंदबाजी की। वहीं न्यूजीलैंड के लिये मैडी ग्रीन (नाबाद 52) और सोफी डिवाइन (41) ने शानदार बल्लेबाजी की। जवाब में इंग्लैंड की टीम के लिये कप्तान हीथर नाइट (42) और नैटली स्कीवर (61) ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को मुश्किल दौर से बाहर निकाला तो वहीं पर सोफिया डंकली (33) ने इंग्लैंड को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।
न्यूजीलैंड की टीम ने फ्रैंसिस मैकॉय (4 विकेट) और जेस केर (2 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर अपनी टीम की वापसी करा दी थी और लगभग जीत हासिल कर ली थी लेकिन अन्या श्रुबशोल ने टीम को जीत की दहलीज के पार करा कीवी टीम की राह को मुश्किल कर दिया है। इंग्लैंड की टीम इस जीत के साथ ही अंकतालिका में पांचवे पायदान पर पहुंच गई है जबकि न्यूजीलैंड की टीम छठे पायदान पर खिसक गई है।
और पढ़ें: Women World Cup के सेमीफाइनल में पहुंचना भारत के लिये हुआ मुश्किल, जानें कैसे हो सकती है क्वालिफाई
न्यूजीलैंड की टीम अब तक खेले गये 6 मैचों में से सिर्फ 2 ही जीत हासिल कर सकी है और अब लीग स्टेज में उसे सिर्फ एक ही मैच खेलना है, जिसमें जीत हासिल करने के बाद भी नेट रन रेट के चलते उसका क्वालिफाई कर पाना लगभग नामुमकिन लग रहा है। वहीं इंग्लैंड की टीम को अभी भी दो मैच (पाकिस्तान और बांग्लादेश) खेलना है, जिसमें जीत हासिल कर वो 8 अंक हासिल कर सकती है और सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications