Asian Games: भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान, 5 स्टैंडबाय खिलाड़ी भी शामिल

Indian Women Cricket Team for Asian Games: चीन के हांगझू में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। बीसीसीआई ने पुरुष टीम का ऐलान भी किया था। इसमें ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया था। महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में ही रहेगी।

भारतीय महिला टीम में पांच स्टैंडबाय खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने इस बार पुरुष और महिला दोनों वर्गों में टीमें भेजने का फैसला लिया है। पुरुष टीम में युवा खिलाड़ी शामिल किये गए हैं। वनडे वर्ल्ड कप के कारण सभी सीनियर खिलाड़ी बाहर हैं।

indian women cricket team

हरमनप्रीत कौर भारत की कप्तान हैं और स्मृति मंधाना के पास उपकप्तानी का जिम्मा होगा। ऋचा घोष बतौर विकेटकीपर खेलेंगी। बांग्लादेश दौरे पर टीम में शामिल केरल की खिलाड़ी मिन्नू मणि को भी इस टीम में शामिल किया गया है। दूसरी कीपर के रूप में उमा छेत्री का नाम शामिल है।

एशियाई खेलों में क्रिकेट स्पर्धा 28 सितम्बर से शुरू होगी। यह 8 अक्टूबर तक चलने वाली है। देखना होगा कि भारत की महिला और पुरुष टीमों का प्रदर्शन इसमें कैसा रहेगा। सभी मुकाबले टी20 फ़ॉर्मेट में ही खेले जाने हैं। कोरोना वायरस के कारण इन खेलों का आयोजन पहले टाल दिया गया था और अब आयोजन हो रहा है।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, अंजलि सरवानी, तितास साधु , राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुषा बरेड्डी |

स्टैंडबाय खिलाड़ी: हरलीन देयोल, काशवी गौतम, स्नेह राणा, सैका इशाक, पूजा वस्त्राकर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+