पहले मैच में जीत के बावजूद भारत को आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में इन वजहों से रहना होगा सावधान
India tour of Ireland 2023: भारतीय क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में विजयी आगाज करत हुए पहला मुकाबला 2 रनों से जीत लिया है। बारिश से प्रभावित मैच में यह डकवर्थ लुइस मैथड से मिली हुई जीत थी।
मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, और मेजबान टीम को 20 ओवर में 139 रनों पर सीमित कर दिया। भारत की जीत बढ़िया रही, लेकिन कई चीजें ऐसी सामने आई हैं जिन पर टीम इंडिया को काम करना होगा।

भारतीय गेंदबाजों ने जिस तरह से शुरुआत में आयरिश बल्लेबाजों पर चढ़कर धावा बोला, उसके हिसाब से ये टीम कुछ ही ओवरों की मेहमान नजर आ रही थी। 31 रनों पर 5 विकेट जाने के बाद, लग रहा था कि आयलैंड का ऑलआउट होना अब महज किसी भी समय की बात है। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
आयरलैंड ने ना सिर्फ पूरे ओवर खेले, बल्कि अंत में भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर दिया। मिडिल ऑर्डर में कर्टिस कैंफर और लोअर ऑर्डर में बैरी मैककार्थी ने रन बनाए। इस दौरान बुमराह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजी की धार कुंद नजर आई।
भारत को बाकी के दो मैचों में इस बात पर ध्यान देना होगा। इस बार कोई ड्रॉप कैच भी नहीं था, जिसके लिए खराब फील्डिंग को दोष दिया जाए। मेहमान गेंदबाजों को आयरलैंड के वापसी करने के जज्बे के हिसाब से अपनी रणनीतियों को अंजाम देना होगा। आयरलैंड इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी ऐसी ही वापसी कर चुका है।
भारत की गेंदबाज शुरुआत में बढ़िया और मारक रही, लेकिन बाद में रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर को छोड़कर सबने रन लीक किए। बुमराह और कृष्णा तो चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। अर्शदीप का कई मौकों पर रन लीक करने का ट्रैक रहा है। इन दोनों तेज गेंदबाजों को डेथ ओवरों में अपनी लाइन और लेंथ की प्लानिंग पर थोड़ा काम करने की जरूरत होगी।
ये भी पढ़ें- 35 से कम रन पर आधी टीम गंवाने वाले आयरलैंड ने की T20I क्रिकेट के इतिहास में रिकॉर्डतोड़ वापसी
इस टारगेट के जवाब में उतरी भारतीय टीम के लिए तिलक वर्मा पहली बार असफल साबित हुए, जब उन्होंने खुद को गोल्डन डक पर आउट पाया। वेस्टइंडीज सीरीज के स्टार के लिए यह कोई चिंता की बात नहीं है, लेकिन सीरीज दर सीरीज, कंट्री टू कंट्री, हालात दर हालात, एक स्मूथ ट्रांजिशन की जरूरत रहती है। कई बार परिस्थितियां बदलने से अचानक फॉर्म भी बदलने लगती है। वेस्टइंडीज दौरे पर शुभमन गिल के संघर्ष और वनडे क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के फ्लॉप शो ने इसको साबित भी किया है।
ऐसे में तिलक का फोकस पूरी तरह से कंसिस्टेंसी पर रहना चाहिए। उनके द्वारा ऐसा करने की पूरी उम्मीद भी है। दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला, इसी मैदान पर, इसी समय, 20 अगस्त को होने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications