'भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतने के लिए तैयार है,' पूर्व दिग्गज कप्तान की भविष्यवाणी
Kapil Dev: एशिया कप में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के वर्ल्ड कप अभियान को लेकर चर्चा चल रही है। वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने की प्रबल दावेदार टीमों में टीम इंडिया का नाम प्रमुख है। वर्ल्ड कप विजेता पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की तरफ से अहम बयान आया है।
पीटीआई से बातचीत करते हुए कपिल देव ने कहा कि मुझे लगता है कि हम टॉप 4 में आ सकते हैं। यह अहम बात है और बाद में सब कुछ भाग्य पर निर्भर करता है। अभी कहा जा सकता है कि हम जीतने के लिए फेवरेट टीम हैं। निःसंदेह हमारी टीम काफी अच्छी है।

कपिल देव ने कहा कि दिल कुछ और कहा रहा है लेकिन दिमाग कहता है कि हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। मैं हमारी टीम को जानता हूं। मैं अन्य टीमों के बारे में नहीं जानता। इस वजह से एक ब्लेंक उत्तर देना सही नहीं होगा। जहाँ तक टीम इंडिया के बात है, तो यह जीत दर्ज करने के लिए तैयार है। उनको उत्साह से खेलते हुए आनन्द लेना चाहिए।
कपिल देव ने एशिया कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कड़ा मैच होने की उम्मीद की गई थी। उन्होंने कहा कि एक क्रिकेटर के नाते मैं करीबी मैच देखना चाहता था।
शुभमन गिल ने एशिया कप में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। उनको लेकर भी कपिल देव की तरफ से बयान आया। कपिल देव ने कहा कि इस युवा खिलाड़ी की तरफ हम देख सकते हैं। वह भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं। भारत में इस तरह की क्षमता का खिलाड़ी होना गर्व की बात है।
एशिया कप के बाद टीम इंडिया का अगला असाइनमेंट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज है। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में खेलना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से टीम इंडिया को वर्ल्ड कप की तैयारी करने का अच्छा मौका मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications