80 तरह के पकवानों से हुआ टीम इंडिया का डिनर, गौतम गंभीर के घर लगा मेला, आखिर क्यों किया इतना बड़ा आयोजन
Gautam Gambhir: अहमदाबाद में पहला टेस्ट जीतने के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। दिल्ली में 10 अक्टूबर को दूसरा टेस्ट होगा, उससे पहले कोच गौतम गंभीर ने एक बड़ा आयोजन किया।
भारतीय टीम के लिए एक यादगार शाम तैयार हुई, जब कोच गौतम गंभीर ने अपने घर पर टीम इंडिया और सपोर्ट स्टाफ के लिए डिनर पार्टी रखी। इस मौके पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी विशेष रूप से शामिल हुए।

पार्टी में कितने प्रकार का खाना
खबरों के अनुसार, गंभीर की डिनर पार्टी में लगभग 70 तरह के मुख्य व्यंजन परोसे गए, साथ ही 10 तरह की मिठाइयाँ भी थीं। मेन्यू में भारतीय, तंदूरी, चाइनीज़, कंटिनेंटल और इतालवी व्यंजन शामिल थे।
ये भी पढ़ें: 'हिटमैन को हम एक साल भी नहीं दे पाये', Rohit Sharma की कप्तानी छिनते ही बवाल! गंभीर-अगरकर पर उठे सवाल
टीम के खिलाड़ी बस से गंभीर के घर पहुँचे और उन्होंने नॉर्मल ड्रेस (कैज़ुअल) पहन रखा था। कप्तान शुभमन गिल ने जींस और टी-शर्ट पहन रखी थी और उन्होंने काले चश्मे के साथ लुक पूरा किया। अधिकांश खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने सफेद रंग के कपड़ों को प्राथमिकता दी।
Gautam Gambhir की पार्टी क्यों?
यह डिनर पार्टी टीम में मिलन-सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है। ऐसी अनौपचारिक बैठकें खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को एक दूसरे से बेहतर तालमेल बनाने में मदद करती हैं। रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटाने के मामले से ध्यान हटाने के लिए भी इस डिनर पार्टी को अहम माना जा रहा है।
टीम इंडिया की आगे की योजना
भारत ने पहले टेस्ट में पारी एवं 140 रन से जीत दर्ज की थी। इसी बीच टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां तीन वनडे और पांच टी20 मैच होंगे। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।
ये भी पढ़ें: कप्तानी जाने के बाद रोहित शर्मा की पहली प्रतिक्रिया, ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर कर दी भविष्यवाणी












Click it and Unblock the Notifications