कप्तानी जाने के बाद रोहित शर्मा की पहली प्रतिक्रिया, ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर कर दी भविष्यवाणी

Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का वनडे कप्तान शुभमन गिल को बनाने के बाद काफी बवाल देखने को मिला है। अपनी कप्तानी जाने के बावजूद रोहित शर्मा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। इस बीच रोहित ने इतने दिनों बाद पहला बयान दिया है।

CEAT अवॉर्ड्स के मौके पर आए रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया टूर पर भारतीय टीम की उम्मीदों पर बात की है। इसके अलावा उन्होंने वहां खुद के गेम को लेकर भी अहम बयान दिया है। इस समारोह में रोहित के साथ श्रेयस अय्यर और अन्य प्लेयर्स भी थे।

rohit sharma

रोहित से जब ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर सवाल हुआ तो उनका कहना था कि हर बार ऑस्ट्रेलिया ने हमारे सामने एक अलग चुनौती पेश की है। कई बार वहां खेलने के बाद मुझे यह मालूम है कि दौरे पर क्या उम्मीद की जानी चाहिए। मैं आशा करता हूं कि टीम को वहां जिस प्रदर्शन की उम्मीद है, हम ऐसा कर पाएंगे। रिजल्ट अपने पक्ष में करने में सफल हो पाएंगे।

Rohit Sharma ने क्या कहा

रोहित शर्मा को खुद के ऊपर पूरा भरोसा है, उनका कहना है कि ऑस्ट्रेलिया में लोगों को क्रिकेट पसंद है और मुझे भी यहां खेलना अच्छा लगता है। अपने बयान से उन्होंने एक तरह से कंगारुओं को फिर से चुनौती देने का काम किया है। ऑस्ट्रेलिया में रोहित के आंकड़े धाकड़ हैं।

Rohit Sharma के धांसू आंकड़े

पूर्व भरतीय कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर एकदिवसीय क्रिकेट में कुल 30 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान वह 1300 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं। उनका स्ट्राइक रेट 90 से ऊपर का रहा है। हिटमैन के बल्ले से वहां कुल 5 शतकीय पारियां आई हैं।

गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटेंगे हिटमैन

शुभमन गिल की कप्तानी में खेलते हुए रोहित के ऊपर सिर्फ अब रन बनाने का जिम्मा रहेगा, कप्तानी का लोड अब नहीं है। हिटमैन उसी अप्रोच के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे, जो उन्होंने चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान अपनाई थी। आक्रामक अप्रोच से गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+