'हिटमैन को हम एक साल भी नहीं दे पाये', Rohit Sharma की कप्तानी छिनते ही बवाल! गंभीर-अगरकर पर उठे सवाल
Rohit Sharma ODI captaincy: भारतीय क्रिकेट में हाल ही में एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत रोहित शर्मा को वनडे फॉर्मेट की कप्तानी से हटा दिया गया है। आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घोषित टीम में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को वनडे की कमान सौंपी गई है। इस अचानक बदलाव को लेकर भारतीय टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं की आलोचना हो रही है।
मोहम्मद कैफ का फूटा गुस्सा (Rohit Sharma ODI captaincy)
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ उन आलोचकों में शामिल हो गए हैं जो मानते हैं कि रोहित शर्मा को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक कप्तान बने रहने का मौका मिलना चाहिए था। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने इस फैसले पर सफाई देते हुए कहा था कि तीनों प्रारूपों के लिए तीन अलग कप्तान रखना काफी मुश्किल भरा काम है, इसलिए यह बदलाव रणनीतिक है।

कैफ ने की रोहित की जमकर तारीफ
मोहम्मद कैफ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए रोहित के नेतृत्व का बचाव किया। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा ने हिंदुस्तान को 16 साल दिए और हम उनको एक साल नहीं दे पाए बतौर कप्तान। 16 ICC इवेंट्स में 15 मैच जीते हैं, एक मैच हारे, वो 2023 का ODI WC फाइनल था। कैफ ने रोहित के हालिया प्रदर्शन और उनकी लीडरशिप क्वालिटी की भी तारीफ की।
शुभमन गिल को लेकर कही ये बात
कैफ ने याद दिलाया कि साल 2024 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद रोहित ने बड़प्पन दिखाते हुए टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। ताकि नए खिलाड़ियों को मौका मिले। कैफ का मानना है कि रोहित ने युवा खिलाड़ियों को बनाया, सिखाया, संभाला और दबाव में उन्हें गाइड किया। लेकिन इसके बावजूद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया। कैफ ने सीधे तौर पर सवाल किया कि शुभमन गिल, युवा हैं, नए हैं, अच्छे कप्तान बन सकते हैं। पर हर चीज में जल्दबाज़ी करने की जरूरत क्या हैं?
चयनकर्ताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि वे 2027 विश्व कप से पहले शुभमन गिल को एक लंबा कार्यकाल देना चाहते हैं, ताकि नेतृत्व में निरंतरता बनी रहे। यह एक सिस्टम आधारित फैसला है।












Click it and Unblock the Notifications