IPL 2025: एमएस धोनी ने आईपीएल से पहले फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट, बताया अभी किस खेल पर है ध्यान

भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में अपनी फिटनेस पर अपडेट शेयर किया है। जहां उन्होंने अपने जीवन के कई अलग-अलग पहलुओं को संबोधित किया, वहीं 43 वर्षीय क्रिकेटर, जो केवल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते हैं, ने अपनी फिटनेस पर एक बड़ा अपडेट साझा किया।

गौरतलब है कि एमएस धोनी पिछले कुछ सीजन से संघर्ष कर रहे हैं और आईपीएल में बल्लेबाजी करने के लिए लॉअर ऑर्डर में आते हैं। हाल ही में, 43 वर्षीय को मेगा ऑक्शन से पहले उनकी आईपीएल फ्रैंचाइज़ी और पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रिटेन किया था।

indian premier league 2025

आईपीएल जनरल काउंसिल द्वारा अनकैप्ड नियम को फिर से लागू करने के साथ, धोनी को 4 करोड़ रुपये की कीमत के साथ अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया गया। येलो आर्मी ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा और मथीशा पथिराना के साथ धोनी को रिटेन किया।

एमएस धोनी ने फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट
एमएस धोनी आईपीएल 2025 में क्रिकेट के मैदान पर वापसी से पहले फिटनेस पर एक बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि वह पहले जितने फिट नहीं हैं, लेकिन वह खेल को अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। यूरोग्रिप टायर्स के 'ट्रेड टॉक्स' के लेटेस्ट एपिसोड में धोनी ने कहा कि, 'मैं पहले जितना फिट नहीं हूं, अब आपको अपने खाने पर बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है और मैं क्रिकेट के लिए फिट रहने के लिए बहुत ही खास चीजें कर रहा हूं। हम तेज गेंदबाज नहीं हैं, इसलिए हमारी जरूरतें इतनी ज्यादा नहीं हैं।'

धोनी ने बताया अभी किन खेलों पर है ध्यान
43 वर्षीय धोनी ने कहा कि उन्हें जो चीज आगे बढ़ाती है, वह यह है कि वह आईपीएल ऑफ-सीजन के दौरान किसी न किसी खेल से जुड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि, 'वास्तव में मुझे खाने और जिम जाने के बीच बहुत सारे खेल खेलने से मदद मिलती है। इसलिए जब भी मुझे समय मिलता है, मैं बहुत सारे अलग-अलग खेल खेलना पसंद करता हूं, शायद टेनिस, बैडमिंटन या फुटबॉल, जो मुझे व्यस्त रखते हैं। फिटनेस के लिए यह सबसे अच्छा तरीका है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+