RCB vs RR : दिनेश कार्तिक ने खेली विस्फोटक पारी, राजस्थान को मिली पहली हार

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 13वें मुकाबले में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की विस्फोटक पारीके दम पर राजस्थान राॅयल्स को 4 विकेट से हरा दिया। कार्तिक ने 23 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर बेंगलुरू इस सीजन में तीन मैचों में दूसरी जीत दर्ज की। कार्तिक ने 7 चाैके व 1 छक्का लगाया। वहीं राजस्थान को तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है। कार्तिक के अलावा शहबाज अहमद ने भी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 26 गेंदों में 4 चाैकों व 3 छक्कों की मदद से 45 रनों की पारी खेली।
यह भी पढ़ें- तेलुगु एक्ट्रेस पर वेंकटेश अय्यर ने किया कमेंट, फैन बोला- उसका पहले से ही BF है

राजस्थान ने बनाए थे 169 रन
इससे पहले राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 169 रन बनाए। बैंगलोर ने इस चुनौती का सफलतापूर्वक 19.1 गेंदों में 6 विकेट के नुकसान पर पीछा किया। सलामी बल्लेबाज जोस बटलर राजस्थान के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी साबित हुए, जिन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 70 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में बिना कोई चाैका लगे 6 छक्के शामिल रहे। बटलर ने इस पारी में आईपीएल में अपने 100 छक्के भी पूरे किए।

हेटमायर ने भी दिया था योगदान
बटलर के अलावा शिमरोन हेटमेयर ने नाबाद 42 रन का योगदान दिया। साथ ही कप्तान संजू सैमसन 8 रन बना सके। यशस्वी जयसवाल 4 रन बना सके, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों में 37 रन बनाए। इस पारी में बैंगलोर के गेंदबाज केवल 3 विकेट ही ले सके। पावरप्ले में पहला विकेट डेविड विली ने बैंगलोर की तरफ से लिया। उसके बाद हर्षल पटेल वनिन्दु हसरंगा ने भी एक-एक विकेट लिया।

कार्तिक और अहमद की मैच विनिंग पार्टनरशिप
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान फाफ डु प्लेसिस और अनुज रावत ने पहले विकेट के लिए 7 ओवर में 55 रन की शानदार साझेदारी की। डु प्लेसिस 29 और अनुज 26 रन पर आउट हुए, लेकिन मध्यक्रम खास खेल नहीं दिखा सका। विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हो गए तो डेविड विल्ली खाता भी नहीं खोल सके। तब बैंगलोर का स्कोर 87 रनों पर 5 विकेट था। फिर शाहबाद व कार्तिक के बीच 67 रनों की साझेदारी ने मैच बदल दिया। शाहबाज हालांकि शतक लगाने से चूके, लेकिन अंत में कार्तिक का साथ देने आए हर्षल पटेल ने मैच के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर मैच जीता दिया। हर्षल 4 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद रहे।












Click it and Unblock the Notifications