Richard Marles को गिफ्ट में मिला कोहली का यह खास बल्ला, हैरान रह गए ऑस्ट्रेलियाई डिप्टी पीएम
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया में हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे जयशंकर ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधान मंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ मुलाकात की।
Virat Kohli signed bat: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया में हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे जयशंकर ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधान मंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रिचर्ड मार्लेस को एक खास तोहफा भेंट किया। दरअसल, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का साइन किया हुआ एक बल्ला उन्होंने गिफ्ट के तौर पर रिचर्ड मार्लेस को दी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

गिफ्ट मिलने पर जताई खुशी
उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री भी हैं। इस गिफ्ट को पाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी व्यक्त की। अपने ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल से उन्होंने जयशंकर को इस स्पेशल गिफ्ट के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच क्रिकेट प्रेम का जिक्र भी किया। सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई राजधानी कैनबरा में रिचर्ड मार्लेस और एस जयशंकर ने मुलाकात की थी।

कोहली का बल्ला देखकर रह गए हैरान
रिचर्ड मार्लेस ने ट्विटर पर लिखा कि कैनबरा में डॉ एस जयशंकर की मेजबानी करते हुए खुशी हो रही है। कई चीजें हैं जो हमें बांधती हैं, जिसमें क्रिकेट के प्रति हमारा प्यार भी शामिल है। आज, उन्होंने क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली का साइन किया हुआ बल्ला देकर मुझे हैरान कर दिया। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट कर अपनी बात रखी। एस जयशंकर इस समय ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर है जहां वो कई जरूरी चीजों पर अपनी बात रख रहे हैं।

भारतीय टीम भी ऑस्ट्रेलिया में कर रही प्रैक्टिस
भारतीय टीम मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी हुई है। वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले से लगभग 15 दिन पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। भारतीय खिलाड़ी वहां कि पिचों पर अधिक से अधिक खेलकर अपने आपको वर्ल्ड कप के लिए तैयार करने में जुटी हुई है। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली भी नेट्स पर जमकर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications