'ओ मेरे सोना रे सोना रे सोना...', क्रिसमस से पहले Hasin Jahan ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

Hasin Jahan shares hilarious Dance Video: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां को सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल किया जाता है। यह ट्रोलिंग उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरें और वीडियो पर की जाती है। हाल ही में हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसके बाद वह एक बार फिर फैंस के निशाने पर आ गई हैं।

हसीन जहां ने शेयर किया वीडियो (Hasin Jahan)

फिल्म "तीसरी मंजिल" का गाना "ओ मेरे सोना रे" पर हसीन जहां ने डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। क्रिसमस से ठीक पहले हसीन जहां के ये अवतार कुछ फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। वह लगातार हसीन जहां को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कुछ अन्य यूजर उनकी प्रशंसा भी कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, हसीन जहां अक्सर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं।

Hasin Jahan 1

मोहम्मद शमी पर लगाए थे कई गंभीर आरोप

साल 2018 में हसीन जहां ने अपने पति मोहम्मद शमी पर पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही उनकी जिंदगी सार्वजनिक बहस का केंद्र बन गई। इस आरोप के बाद से हसीन जहां मीडिया में लगातार सुर्खियों में रहीं और उनका नाम विवादों में घिर गया। इसके बाद शमी और हसीन के रिश्ते में दरार आई, और उनका तलाक का मामला भी चर्चा का विषय बना।

फैंस करते हैं जमकर ट्रोल

इस तलाक और आरोप-प्रत्यारोप के चलते हसीन जहां को कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। कई लोग उन्हें शमी के खिलाफ झूठे आरोप लगाने और उनके निजी जीवन में हस्तक्षेप करने के लिए आलोचना करते हैं। इसके अलावा हसीन जहां के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कुछ व्यक्तिगत और विवादित बयान भी ट्रोलिंग का कारण बने हैं। वह अक्सर अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करती हैं, जिसके कारण कुछ लोग उन्हें गलत तरीके से पेश करते हैं।

आखिर क्यों ट्रोल होती हैं हसीन जहां

फैंस हसीन जहां के फैशन और लाइफस्टाइल को भी लोग ट्रोल करते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैशन स्टेटमेंट और जिंदगी से जुड़े अपडेट्स शेयर करती हैं, जो कई बार कुछ लोगों को असहज कर देते हैं। हसीन जहां को ट्रोल करने वाले लोग यह मानते हैं कि उनके व्यक्तिगत जीवन में जो घटनाएं घटीं, उसने उनके सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+