'मेरी चिंता छोड़िए, आप लोग मेरी बेटी के लिए दूल्‍हा ढूंढ दीजिए', हसीन जहां ने लोगों को दी बड़ी जिम्मेदारी

Hasin Jahan Shared Photos: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फॉलोअर्स के साथ जुड़ रहती हैं। वह अपनी जिंदगी में होने वाली सारी एक्टिविटी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अलग होने के बावजूद हसीन जहां और मोहम्मद शमी के बीच के रिश्ते अक्सर फैंस के बीच सुर्खियां बटोरने का काम करती रही हैं।

हसीन जहां ने डाला पोस्ट

हसीन जहां को लेकर अक्सर न्यूज वेबसाइट पर कई रह की खबरें आती रहती हैं। एक हिंदी वेबसाइट ने हसीन जहां की शादी को लेकर खबर की थी। जिसका स्क्रीन शॉट लेकर हन जहां ने उस पर जवाब दिया है। हसीन जहां इससे पहले भी कई बार न्यूज वेबसाइट में छपी खुद की खबरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रही हैं।

Hasin Jahan 1

मीडिया से की ये गुजारिश

हसीन जहां ने अपने पोस्ट में लिखा कि मेरी शादी की चिंता छोड़ दीजिए आप सब, मेरी बेटी के लिए नेक औ मजबूत किरदार वाला दूल्हा ढूंढिए आप सब। और आप लोग दुआ कीजिए, मेरी बेटियों की किस्मत मेरी तरह ना हो। मेरी किस्मत में जैसा औरतबाज मिला, वैसे मेरी बेटियों को ना मिले। अल्लाह से दुआ करती हूं कि औरतबाज शौहर किसी भी बेटी को ना मिले।

हसीन जहां ने शेयर की थी तस्वीर

इससे पहले हसीन जहां ने एक फोटो अपलोड की थी, जिसके साथ एक खूबसूरत कैप्शन लिखा। इस कैप्शन में लिखा था कि मेरा नाम हसीन जहां है और मैं इस नाम की सच्चाई को जीती हूं," जो उनके नाम 'हसीन' के अर्थ पर आधारित है, जिसका अनुवाद 'सुंदर' होता है। इस पोस्ट के बाद फैंस ने कई तरह के कमेंट्स करने शुरू कर दिए।

हसीन जहां और मोहम्मद शमी भले ही अलग हो गए हों, लेकिन उनके पिछले रिश्ते को लेकर आने वाले खबरों की जिज्ञासा फैंस में अभी बरकरार है। जहान की पोस्ट पर कई कमेंट्स में अभी भी शमी का जिक्र किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+