VIDEO: रफ्तार है कमाल, मचाती है धमाल! मोहम्मद शमी ने खरीदी लगभग एक करोड़ की नई स्पोर्ट्स कार
27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली है।
नई दिल्ली, 20 अगस्त। 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली है। जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में मोहम्मद शमी को टीम की गेंदबाजी का कमान नहीं सौंपे जाने पर चयनकर्ताओं की जमकर आलोचनाएं भी की जा रही है। शमी लंबे समय से भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी कर रहे हैं, ऐसे में उनका अनुभव एशिया कप में टीम के काम आ सकता था।

मोहम्मद शमी ने शेयर किया वीडियो
क्रिकेट के मैदान से दूर मोहम्मद शमी इन दिनों अपने नीजि जीवन का आनंद उठा रहे हैं। मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार खरीदते हुए कुछ वीडियो शेयर किए हैं। इससे साफ है कि शमी ने अपने लिए एक नई स्पोर्ट्स कार खरीद ली है। यह कार कई मायनों में खास है। इसके फीचर्स से लेकर प्राइज तक काफी कुछ ऐसा है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
स्पोर्ट्स जगुआर कार का है वीडियो
शमी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह कार के शोरूम में इस कार की चाभी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कार की टेस्ट ड्राइव भी ली, जिसका वीडियो उन्होंने खुद अपलोड किया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शमी द्वारा खरीदा गया यह कार महज 5.7 सेकंड में 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इसके अलावा कार में कई एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।
कीमत जान हैरान रह जाएंगे आप
कार की कीमत 98.13 लाख रुपये यानी करीब एक करोड़ बताई जा रही है। इस कार का पावरफुल इंजिन V8 331 kW है, इसके अलावा इसमें दो पेट्रोल इंजन 1997 सीसी और 5000 सीसी का ऑप्शन है. दोनों ही इंजन के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है। बता दें कि शमी के पास टोयोटा फॉर्च्यूनर, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और एक ऑडी कार पहले से है।












Click it and Unblock the Notifications