श्रीलंका के खिलाफ मैच में सिर पर चोट लगने के बाद ईशान किशन अस्पताल में भर्ती
धर्मशाला, 27 फरवरी। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन चोट लग गई थी, जिसेक बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें कांगड़ा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल बल्लेबाजी के दौरान जब ईशान किशन ने लहिरु कुमारा की शॉर्ट गेंद पर पुल मारने की कोशिश की तो इस दौरान गेंद उनके हेलमेट में लग गई थी। जिसके बाद ईशान किशन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह फोर्टिस के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं, जहां उनका स्कैन किया गया। स्कैन के बाद उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में रात गुजारी। माना जा रहा है कि ईशान किशन की स्थिति को लेकर बीसीसीआई जल्द ही बयान जारी कर सकता है।
Recommended Video

बता दें कि दूसरे टी-20 मुकाबले में ईशान किशन ने 15 गेंदों पर 16 रन बनाए थे जिसके बाद वह आउट होकर चले गए। मैच के दौरान जब ईशान किशन के हेलमेट पर गेंद लगी तो कुछ देर के लिए मैच को रोकना पड़ा था। ईशान किशन के अलावा दिनेश चंडीमल को भी चोट लगी है, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैच के दौरान जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो 3.2 ओवर में लाहिरू की 146 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही बाउंसर गेंद को ईशान किशन समझ नहीं पाए और पुल शॉट के दौरान गेंद सीधे उनके हेलमेट पर लगी। जिसके बाद वह हेलमेट उतारकर बैठक गए और मैदान में फिजियो को आना पड़ा।
हालांकि ईशान किशन इसके बाद बल्लेबाजी करने लगे, लेकिन छठे ओवर की पहली ही गेंद पर लाहिरू की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। उनहें शनाकार ने मिड ऑन पर लपक लिया। वही मैच के नतीजे की बात करें तो भारत की टीम ने इस मैच को आसानी से 17.1 ओवर में ही 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications