IPL के बाद वेस्टइंडीज के दौरे पर रहेगी भारतीय क्रिकेट टीम, जानें क्या BCCI का नया शेड्यूल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे का ऐलान किया है। इस दौरान कुल दस मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें दो टेस्ट मैच, तीन एकदिवसीय मैच और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन होना है।

Indian Cricket Team: भारत में इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 16वें सीजन के रोमांचक मुकाबले चल रहे हैं। दर्शकों में आईपीएल को लेकर दिन-ब-दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दर्शक इन दिनों भारत के अलावा दुनियाभर के अलग-अलग देशों से आए खिलाड़ियों के गेम का लुत्फ उठा रहे हैं। इस बीच एक अच्छी खबर ये है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत के वेस्टइंडीज दौरे को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने किया वेस्टइंडीज दौरे का ऐलान
क्रिकबज क्रिकेट साइट (Cricbuzz) की रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के वेस्टइंडीज दौरे का ऐलान किया है। जुलाई और अगस्त में इस दौरे का आगाज हो सकता है। इस दौरान कुल दस मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें दो टेस्ट मैच, तीन एकदिवसीय मैच और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन होना है। इसके बाद टीम आयरलैंड के दौरे पर रवाना होगी। जहां इंडियन क्रिकेट टीम तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अभी इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
कब होगा नए कार्यक्रम का ऐलान
भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई के दूसरे सप्ताह में टेस्ट के साथ 10 मैचों की सीरीज खेलने के लिए रवाना होगी। इसके बाद तीन वनडे और फिर पांच टी20 मैच होंगे। अमेरिका से भारत आयरलैंड की यात्रा करेगा, जहां वे अगस्त के तीसरे सप्ताह में तीन टी-20 मैच खेलने के लिए सहमत हुए हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, वेस्टइंडीज दौरे का कार्यक्रम बीसीसीआई के साथ साझा किया गया है और भारतीय बोर्ड द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद इसकी घोषणा की जाएगी।
फिलहाल, इस समय भारत में क्रिकेट फैंस आईपीएल के महापर्व के रोमांचक मुकाबलों का आनंद ले रहे हैं। आईपीएल के 16वें सीजन का 31 मार्च से आगाज हो चुका है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का 26 मई को फाइनल खेला जाएगा। अहमदाबाद से शुरू होने वाले इस सीजन का समापन भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा।












Click it and Unblock the Notifications