Spot Fixing : पूर्व कप्तान का बड़ा दावा, भारतीय बिजनेसमैन ने स्पॉट फिक्सिंग के लिए किया ब्लैकमेल
नई दिल्ली। फिक्सिंग का साया क्रिकेट पर मंडराया रहता है। इसकी चपेट में आकर कई क्रिकेटरों ने अपना करियर भी खराब किया। वहीं सट्टेबाज भी खिलाड़ियों को अपने जाल में फंसाने लिए मोटी रकम का ऑफर भी देते हैं। इस बीच जिम्बाव्बे के पूर्व कप्तान ब्रेंडन टेलर ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें भी एक बार स्पॉट फिक्सिंग करने के लिए कहा गया था। ब्रेंडन ने बातया किएक भारतीय बिजनेसमन ने संपर्क किया था। ब्रेंडन टेलर ने इसके बारे में ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर खुलासा किया।

टेलर ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने इस घटना का खुलासा करने के लिए देरी कर दी और अब उन्हें कई साल का बैन भी झेलना पड़ सकता है, लेकिन वो तैयार हैं। ब्रेंडन टेलर ने कहा कि भारतीय बिजनेसमैन से मिलने के दौरान वह घबरा गए थे क्योंकि उसने नशीले पदार्थ का भी सेवन किया था। टेलर ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा, "मैं 2 साल से ज्यादा समय से एक बोझ ढो रहा हूं। अक्टूबर 2019 में मुझसे एक भारतीय बिजनेसमैन ने मुझे गुजारिश करते हुए कहा कि मैं जिम्बाब्वे में एक टी20 प्रतियोगिता के प्रायोजन और संभावित लॉन्च पर चर्चा करने के लिए भारत में आऊं। मुझे कहा गया कि सफर के लिए आपको 15,000 डॉलर का भुगतान किया जाएगा।"
यह भी पढ़ें- सीरीज हारने पर द्रविड़ ने दी वार्निंग, श्रेयस अय्यर को लेकर कही दी ये बड़ी बात
टेलर ने कहा, ''पिछले 6 महीनों से मुझे किसी भी प्रकार की राशि जिम्बाब्वे क्रिकेट की तरफ से नहीं मिली थी, तो इस कारण मैंने भारत जाने का फैसला किया। मैंने यहां उनके और उनके कई साथियों के साथ डिनर किया। इस दौरान उन्होंने मुझे कोकेन दी और मेरा वीडियो भी बना लिया। जब सुबह हुई तो उन्होंने मुझे वीडियो दिखाया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मैच फिक्स करने के लिए ब्लैकमेल किया। उन्होंने उस दाैरान मुझे पैसे दिए थे, लेकिन मैंने अपनी जान बचाने के चक्कर में मैंने वो पैसे लिए थे और भारत छोड़ कर आ गया।''












Click it and Unblock the Notifications