सीरीज हारने पर द्रविड़ ने दी वार्निंग, श्रेयस अय्यर को लेकर कही दी ये बड़ी बात
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका दाैरा भारतीय टीम के लिए बेहद खराब साबित हुआ है। टीम को पहले तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-2 से गंवानी पड़ी तो फिर वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा। कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में यह भारत का पहला विदेशी दाैरा था, जहां निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। वनडे में केएल राहुल की कप्तानी में कई कमियां सामने आईं जिसका खामियाजा हार से भुगतना पड़ा। वहीं कोच द्रविड़ ने भी सीरीज हारने पर खिलाड़ियों को वार्निंग दे दी है कि उन्हें अपने जिम्मेदारियों को समझना होगा।

द्रविड़ ने माना कि कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण टीम में संतुलन की कमी थी। लेकिन इस सीरीज में मिडिल ऑर्डर भी पूरी तरह से पस्त पड़ गया था। श्रेयस अय्यर को माैका मिला, लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा सके। मिडिल ऑर्डर के पस्त होने पर द्रविड़ ने कहा, ''अगर आप 4, 5 या 6 नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो आफको देखना होता है कि टीम को किस चीज की जरूरत है। श्रेयस अय्यर तीनों मैचों में सही समय पर पिच पर उतरे थे, उनके पास काफी समय भी था, लेकिन वह अपनी पारीको आगे नहीं बढ़ा पाए।''
यह भी पढ़ें- विराट कोहली से कप्तानी छुड़वाई गई है, उनके खिलाफ कई लोग थे- शोएब अख्तर ने किया दावा
स्मार्ट क्रिकेट नहीं खेला
शानदार शुरूआती मिलने के बावजूद भारतीय टीम शुरूआती दो मैच नहीं जीत पाई। मिडिल आॅर्डर पूरी तरह से लड़खड़ाया जिससे अंतिम समय भारत मैच से बाहर होता दिखा। द्रविड़ ने कहा, "हम निश्चित रूप से बीच के ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे। लेकिन यह कहते हुए कि, दो मौकों पर पहले बल्लेबाजी करने वाले साउथ अफ्रीका ने भी 290 रन बनाए और अगर मैं पीछे मुड़कर देखता हूं और उन दोनों मैचों में जैसा हमने 30 ओवर तक खेल दिखाया था, तो उसे देख लगता है कि हमें लक्ष्य पीछा करना चाहिए था। हमने इसलिए नहीं किया क्योंकि हमने कुछ खराब शॉट खेले और हमने कुछ स्मार्ट क्रिकेट नहीं खेला।"
इनकी वापसी का है इंतजार
द्रविड़ ने स्वीकार किया कि अगर आप थोड़े ईमानदार हैं, तो कुछ लोग जो हमें टीम को संतुलित करने में मदद करते हैं और हमें नंबर 6, 7 और 8 पर हरफनमौला विकल्प देते हैं, शायद उनकी कमी है। राहुल द्रविड़ को भी भारत से वनडे मैचों में बेहतर खेलने की उम्मीद है जब चोटिल खिलाड़ी टीम में वापस आएंगे। उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि जब वे (हार्दिक और जडेजा) वापस आएंगे, तो यह हमें और गहराई देगा, इससे हमें शायद थोड़ा अलग अंदाज में खेलने का मौका मिलेगा।"












Click it and Unblock the Notifications