निजत मसूद की तरह भारत के इन गेंदबाजों ने झटके हैं डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट

Indians with 5 Wickets on Debut Test: अफगानिस्तान के गेंदबाज निजत मसूद ने डेब्यू टेस्ट में ही प्रभावित करने वाला काम किया है। पहली गेंद पर विकेट लेने के बाद अब उनके नाम 5 विकेट भी हो गए। पहली बार में ही 5 विकेट अपने नाम करना एक बड़ी बात होती है। कम ही गेंदबाज ऐसा कर पाते हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में निजत मसूद ने पहली पारी में 5 विकेट झटके। दूसरे दिन के खेल के दौरान मसूद ने बांग्लादेश के पांच बल्लेबाज आउट करते हुए खुद का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया।

Masood and Axar

डेब्यू टेस्ट मैच में खेलते हुए पांच विकेट लेना हर गेंदबाज के लिए एक सुखद अहसास होता है। हर गेंदबाज के लिए यह एक माइलस्टोन होता है। जिस तरह डेब्यू टेस्ट में बल्लेबाज का शतक खास होता है, उसी तरह गेंदबाजों की तरफ से 5 विकेट लेना खास होता है। भारत से ऐसा करने वाले गेंदबाजों का जिक्र यहाँ किया गया है।

डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय

नरेंद्र हिरवानी बनाम वेस्टइंडीज (दोनों पारियों में 8-8 विकेट)
आबिद अली बनाम ऑस्ट्रेलिया
दिलीप दोषी बनाम ऑस्ट्रेलिया
वामन कुमार बनाम पाकिस्तान
अमित मिश्रा बनाम ऑस्ट्रेलिया
मोहम्मद निसार बनाम इंग्लैंड
मोहम्मद शमी बनाम वेस्टइंडीज
आर अश्विन बनाम वेस्टइंडीज
अक्षर पटेल बनाम इंग्लैंड

वर्ल्ड क्रिकेट में डेब्यू टेस्ट में पांच विकेट लेने के मामले में ताजा नाम अफगानिस्तान के निजत मसूद का है। हालांकि उनसे पहले अफगानिस्तान का एक और खिलाड़ी भी यह कारनामा कर चुका है। इसकी बात होने पर राशिद खान की तरफ ही हर किसी का ध्यान जाता है लेकिन ऐसा नहीं है। आमिर हमजा ने ऐसा किया था। हमजा ने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करते हुए 5 विकेट चटकाए थे।

ढाका टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 382 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। जवाबी पारी में खेलते हुए अफगानिस्तान की टीम बिखर गई। मेहमान टीम महज 146 के कुल स्कोर पर आउट होकर चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+