भारतीय फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, स्टेडियम में होगी फ्री एंट्री, बिना पैसे ही ले सकेंगे मैच का लाइव मजा
India Women's vs South Africa Women's Test Match: भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद अब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से टेस्ट मैच में भिड़ने वाली है। भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच इकलौता टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला 28 जून से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है।
फ्री में होगी स्टेडियम में एंट्री
इस मुकाबले को लेकर तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने बड़ा ऐलान किया है। तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने बयान जारी करते हुए कहा कि मुकाबले को देखने के लिए फैंस को स्टेडियम में फ्री एंट्री दी जाएगी। आईएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच होने वाले मैच के लिए क्रिकेट फैंस से कोई भी पैसा नहीं लिया जाएगा।

ऐसा रहा है रिकॉर्ड
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की बात करें तो इन दोनों ही देशों की महिला क्रिकेटरों के बीच अब तक दो टेस्ट मैच खेले गए हैं। इन दोनों ही टेस्ट में भारतीय महिला टीम ने जीत हासिल की है। साल 2014 में मैसूर में खेले गए टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने पारी और 34 रनों से जीत लिया था। वहीं साल 2002 में पार्ल के मैदान पर हुए टेस्ट मैच को भारतीय टीम में 10 विकेट से अपने नाम किया था। भारतीय टीम जीत के सिलसिले को चेन्नई के मैदान पर भी जारी रखना चाहेगी।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच चेन्नई में सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। भारत बनाम साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेली जाने वाली टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 पर होगा जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप्प पर देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications