कारपेंटर की बेटी ने रोशन किया भारत का नाम, 'सूर्यकुमार' की तरह बल्ले से मचाई तबाही, टीम को मिली जीत
South Africa Women vs India Women, 1st Match: अमनजोत कौर और दीप्त शर्मा की बदौलत भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल की।

South Africa Women vs India Women, 1st Match: गुरुवार को ईस्ट लंदन बफ़ेलो पार्क में ट्राई सीरीज़ का आगाज किया। दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज के अलावा भारतीय टीम इस सीरीज में हिस्सा ले रही है। 19 जनवरी को भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को भारतीय महिला टीम 27 रन से जीतकर सीरीज का आगाज बेहतरीन तरीके से किया। (फोटो सोर्स- बीसीसीआई)

डेब्यू मैच अमनजोत कौर का जलवा
भारत की ओर से अमनजोत कौर को इस मुकाबले में डेब्यू करने का मौका मिला। अमनजोत कौर ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सभी को अपना फैन बना लिया। भारतीय क्रिकेटर सूर्य़कुमार यादव की तरह अमनजोत कौर ने मैदान के चारों ओर तेज तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी की। अमनजोत कौर ने महज 30 गेंदों में 7 चौकों की मदद से नाबाद 41 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। (फोटो सोर्स- बीसीसीआई)

भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने 34 के स्कोर पर ही तीन खिलाड़ियों का विकेट गंवा दिया था। कप्तान स्मृति मंधाना सिर्प 7 रन बनाकर आउट हो गईं। हरलीन देओल और जेमिमाह रोड्रिग्स भी कुछ खास योगदान नहीं दे सकीं। इसके बाद दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर ने 76 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 147 तक पहुंचाने का काम किया। (फोटो सोर्स- बीसीसीआई)

गेंदबाजों ने किया कमाल
छोटे टोटल का बचाव करते हुए भारतीय महिला गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट, देविका वैद्य ने 2 विकेट, राजेश्वरी गायकवाड़,स्नेह राणा और राधा यादव ने एक-एक विकेट झटका। भारतीय महिला गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका को 120 रनों पर रोक लिया। इस तरह भारत ने 27 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। (फोटो सोर्स- बीसीसीआई)

अमनजोत कौर के पिता हैं कारपेंटर
इस मुकाबले में बल्ले से धमाल मचाने वाली अमनजोत कौर के पिता कारपेंटर हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपनी बेटी को सपोर्ट किया और 15 साल की उम्र में पहली बार क्रिकेट एकेडमी में एडमिशन कराया। अमनजोत कौर ने पिता के विश्वास को सच साबित करते हुए सिर्फ 23 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने का कारनामा किया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका यह डेब्यू मैच बल्ले से शानदार गुजरा है। (फोटो सोर्स- बीसीसीआई)












Click it and Unblock the Notifications