INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई बढ़त
India Women vs Australia Women, 3rd T20 Highlights: भारतीय महिला टीम को तीसरे मैच में 21 रन से हार झेलना पड़ा है। स्मृति मंधाना तीसरे टी-20 मुकाबले में बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप रही।

India Women vs Australia Women, 3rd T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया महिल टीम ने तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम को 21 रनों से हरा दिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम को सीरीज में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। सीरीज को जीतने के लिए अब भारत को बचे हुए दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिले 173 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 151 रन ही बना सकी।

स्मृति मंधाना का नहीं चला बल्ला
पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन कर भारत को जीत दिलाने वाली स्मृति मंधाना इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिले 173 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। मंधाना 10 गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गई। डार्सी ब्राउन ने मंधाना को पवेलियन भेजने का काम किया। जेमिमा रोड्रिग्स एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप रहीं।

शेफाली ने जड़ा अर्धशतक, हरमनप्रीत ने बनाए 37 रन
जेमिमा रोड्रिग्स 11 गेंद पर 16 रन बनाकर डार्सी ब्राउन की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठी। शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्के की मदद से अर्धशतक जड़ने का काम किया। लेकिन वह अपनी पारी को ज्यादा बड़ी नहीं बना सकी। शेफाली 41 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हो गई। जिसके बाद देविका वैद्य भी सिर्फ एक रन ही बना सकी। कप्तान हरमनप्रीत कौर 37 रन बनाकर मेगन स्कट की गेंद पर आउट हो गई।

एलिसा पैरी ने खेली 75 रनों की पारी
बेथ मूनी 22 गेंद में 30 रन बनाकर देविका वैद्य की गेंद पर शेफाली वर्मा को कैच दे बैठी। एश्ले गार्डनर भी देविका वैद्य की शिकार बनी। वह सिर्फ 7 रन ही बना सकी, देविका वैद्य ने उन्हें स्टंप आउट कराया। इस बीच एलिसा पैरी ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। एलिसा पैरी 75 रनों की पारी खेलने के बाद अंजलि सरवानी की गेंद पर राधा यादव को कैच थमा बैठी। एनाबेल सदरलैंड 1 रन बनाकर दीप्ति शर्मा की गेंद पर कैच आउट हुईं।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही
पारी की शुरुआत में ही रेणुका सिंह ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली को एक के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अंजलि सरवानी ने ताहिला मैक्ग्राथ को बड़ी पारी नहीं खेलने दिया। ताहिला मैक्ग्राथ अंजलि सरवानी की गेंद पर बोल्ड हो गई। एलिसा पैरी और बेथ मूनी ने दो विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया की लड़खड़ाती पारी को संभालने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications