Ind W vs Aus W: रोमांचक सुपर ओवर में भारत को मिली जीत, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में की दमदार वापसी
India Women vs Australia Women, 2nd T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोमांचक मुकाबले को भारत ने 4 रनों से अपने नाम किया। सुपरओवर में भारतीय गेंदबाज रेणुका ठाकुर सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की।
India Women vs Australia Women, 2nd T20: स्मृति मंधाना ने सुपरओवर में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार जीत दिला दी। पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 रनों से हरा दिया। सुपरओवर में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 21 रनों का टारगेट दिया था। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 16 रन ही बना सकी। रेणुका ठाकुर ने अंतिम ओवर में सिर्फ 16 रन दिए।

टाई के बाद हुआ सुपर ओवर
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने भी इतने रन ही बनाए थे। आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए पांच रनों की जरूरत थी। देविका वैद्य ने अंतिम गेंद पर चौका लगाकर मैच को टाई कर दिया। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने सबसे अधिक 79 रन बनाने का काम किया। इसके अलावा शैफाली वर्मा ने भी 34 रनों का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 187 रन
इससे पहले भारतीय गेंदबाजी एक बार फिर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 20 ओवरों में एक विकेट खोकर 187 रन बनाए। बेथ मूनी 54 गेंदों में 82 रन और ताहलिया मैक्ग्रा ने 51 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाने का काम किया। इस दौरान भारतीय गेंदबाज विकेट लेने में नाकाम रहे।

दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी
भारतीय टीम- शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), देविका वैद्य, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अंजलि सरवानी, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर सिंह।
ऑस्ट्रेलिया- बेथ मूनी, एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), ताहलिया मैकग्राथ, एशलीग गार्डनर, एलिसे पेरी, फोबे लीचफील्ड, एनाबेल सदरलैंड, हीदर ग्राहम, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शुट्ट।












Click it and Unblock the Notifications