पहले हरमन ने उगली आग, फिर रेणुका ने दिखाया दम... टीम इंडिया की धमाकेदार जीत में हुई रिकॉर्ड्स की बारिश
नई दिल्ली, 22 सितंबर: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अहम बढ़त बना ली है। बुधवार को दोनों टीमों के बीच कैंटबरी के मैदान पर दूसरा एकदिवसीय मैच खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 88 रन से जीता। मेजबान इंग्लैंड के सामने 334 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 44.2 ओवर के खेल में 245 पर सिमट गई। भारतीय टीम की जीत में कप्तान हरमनप्रीत कौर का जलवा देखने को मिला। हरमन के नाबाद 143 रन की शतकीय पारी और रेणुका ठाकुर भी 4 विकेट लेने में सफल रही।

भारत ने बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
मैच की शुरुआत भारत के टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के साथ हुई। भारतीय महिला टीम ने 50 ओवर में रिकॉर्ड 5 विकेट पर 333 रन का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगाया। वनडे क्रिकेट में ये भारतीय महिला टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। पहला- 358/2 बनाम आयरलैंड, 2017।
भारतीय महिला टीम का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर
- 358/2 बनाम आयरलैंड, 2017
- 333/5 बनाम इंग्लैंड, 2022
- 317/8 बनाम वेस्टइंडीज, 2022
- 302/8 बनाम साउथ अफ्रीका, 2018
- 298/2 बनाम वेस्टइंडीज, 2004

खूब चला हरमन का बल्ला
भाररतीय पारी में कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला खूब चला। कप्तान ने केवल 111 गेंदों पर नाबाद 143 रन बनाए। अपनी इस यादगार पारी में उन्होंने 18 चौके और 4 छक्के जड़े। हैरान करने वाली बात ये रही कि आखिरी के 43 रन हरमन के केवल 11 गेंदों पर बनाए। अपनी आखिरी 11 गेंदों पर उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। वनडे क्रिकेट में हरमन का ये 5वां और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा शतक रहा। अपनी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

हरमन द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स
- हरमनप्रीत ने 143 नाबाद रनों की पारी के साथ इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में सबसे बड़े स्कोर का 26 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनसे पहले 1996 में ऑस्ट्रेलिया की डैबी हॉकली ने 117 रन बनाए थे।
- कौर ने ODI में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद स्मृति मांधना (5) की बराबरी कर ली है। सबसे आगे मिताली राज (7) का नाम आता है।
- हरमन नाबाद 143 इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
- हरमन नाबाद 143 रन.. किसी भी भारतीय महिला टीम का वनडे में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा।

रेणुका को मिले 4 विकेट
इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 334 का टारगेट था, लेकिन टीम 245 के स्कोर ही सिमट गई। डेनियल वैट ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। भारत की ओर से रेणुका सिंह ठाकुर को 4 विकेट मिले। हेमलता भी दो विकेट लेने में सफल रही। इस जीत के साथ ही हरमन एंड कंपनी ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच शनिवार, 24 सितंबर को खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications