स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने फाड़ दी रिकॉर्ड बुक, भारत ने आठवीं बार जीता एशिया कप का ख़िताब

महिला टी20 एशिया कप फाइनल में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने मिलकर ऐसी साझेदारी कर दी, जिसने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बदल दिए। दुबई में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। इसके बाद मंधाना और शेफाली ने शुरुआत से ही श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़े।

यह साझेदारी किसी भी महिला टी20 इंटरनेशनल फाइनल में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी बन गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज और स्टेफानी टेलर के नाम था। दोनों ने 2016 महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 120 रन जोड़े थे। मंधाना और शेफाली ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

indian women team

महिला एशिया कप में सबसे बड़ी भागीदारी

129 रन की यह साझेदारी महिला टी20 एशिया कप के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी बन गई। इससे पहले सबसे बड़ा रिकॉर्ड 128 रन का था। जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा ने 2022 एशिया कप में यूएई के खिलाफ यह साझेदारी की थी।

शेफाली ने मंधाना को छोड़ा पीछे

शेफाली वर्मा इस फाइनल में अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी कर रही थीं। उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह महिला टी20 एशिया कप इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम था। मंधाना ने 2022 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 25 गेंदों में पचासा लगाया था। शेफाली ने इस मुकाबले में 39 गेंदों में 68 रन बनाए।

स्मृति टॉप टी20 रन गेटर

दूसरे छोर पर स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों में 59 रन बनाए। उनकी यह पारी सिर्फ भारत के स्कोर के लिए अहम नहीं थी। मंधाना महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गईं। उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के 4758 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

शेफाली और मंधाना ने जोड़े सबसे ज्यादा रन

महिला टी20 एशिया कप के अलग-अलग सीजन में दोनों ने 13 पारियों में 677 रन जोड़े हैं। उनकी औसत 56.41 की रही है। इस मामले में दूसरी सबसे सफल जोड़ी श्रीलंका की चमारी अटापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा की है, जिन्होंने 10 पारियों में 323 रन बनाए हैं। यानी मंधाना और शेफाली के 677 रन दूसरे नंबर की जोड़ी से दोगुने से भी ज्यादा हैं।

दोनों ओपनरों के आउट होने के बाद भारत की रन गति कुछ धीमी पड़ी। हालांकि शुरुआत इतनी मजबूत थी कि टीम 20 ओवर में 183/5 तक पहुंच गई। हरमनप्रीत ने 14 और ऋचा ने 17 रन बनाए।

भारत ने आठवीं बार जीता महिला एशिया कप

जवाब में खेलते हुए श्रीलंकाई टीम बड़े स्कोर का दबाव सहन करने में नाकाम रही और 20 ओवर में 111 के स्कोर पर आउट हो गई। श्रीलंका के लिए चमारी अट्टापट्टू ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। भारत के लिए श्री चरनी ने 4 और दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके। भारत ने चौथी बार एशिया कप का ख़िताब जीता। वनडे को मिलाकर ओवरऑल यह आठवां एशिया कप खिताब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+