IND vs WI: जानें क्यों वनडे सीरीज के पहले मैच में काली पट्टी बांधकर खेलेगी भारतीय टीम

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज को शर्मनाक तरीके से गंवाने के बाद भारतीय टीम एक बार फिर से मैदान पर वापसी करने को तैयार है और इसी फेहरिस्त में वो वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज की मेजबानी अहमदाबाद के पीएम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करने जा रही है। सीरीज का आगाज रविवार (6 फरवरी) को खेले जाने वाले पहले वनडे मैच के साथ होगा, हालांकि मैच से पहले एक बड़ी खबर सामने आयी है जिसके अनुसार रोहित शर्मा के कप्तानी वाली भारतीय टीम जब मैदान पर खेलने उतरेगी तो अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर उतरेगी। खिलाड़ियों के ऐसा करने का कारण काफी दुखद है।
दरअसल रविवार को ही भारत रत्न से सम्मानित मशहूर गायिका लता मंगेशकर का मुंबई के कैंडी ब्रिज अस्पताल में 92 की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले महीने (8 जनवरी) कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार होने के बाद से अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन कोरोना के साथ ही निमोनिया होने के चलते उनकी हालत गंभीर होती चली गई। शनिवार देर रात को जब हालत ज्यादा गंभीर हो गई तो उन्हें आईसीयू में ले जाया गया लेकिन उसका फायदा नहीं हो सका।
और पढ़ें: लता मंगेशकर के निधन पर गमगीन हुआ खेल जगत, सहवाग-कोहली समेत कई दिग्गजों ने दिया रिएक्शन
सुर साम्रज्ञी लता मंगेशकर ने अपने आखिरी सांस सुबर 8:02 मिनट पर ली और अपनी मधुर आवाज से करोड़ों लोगों के दिल को छूने वाली स्वर कोकिला दुनिया को अलविदा कह गई। उनके निधन पर सारा देश गमगीन है और इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने दो दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी इस शोक में शामिल होने का फैसला किया।
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा कि भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर देश के दुख में बीसीसीआई भी साथ खड़ा है। सुर साम्राज्ञी ने अपने गीतों से दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया है। वह क्रिकेट की बहुत बड़ी प्रशंसक और भारतीय टीम की अटूट समर्थक रही। उन्होंने संगीत के माध्यम से जागरुकता फैलाने का काम किया।
और पढ़ें: U19 WC 2022: खिताब जीतने पर शेख रसीद के मुरीद हुए कप्तान, बताया बल्ले के अलावा कैसे दिया योगदान
Recommended Video
बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने ऐलान करते हुए बताया कि लता मंगेशकर के सम्मान में हमारे खिलाड़ी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले मैच में ब्लैक आर्म बैंड पहनकर उतरने वाले हैं। उनके सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications