IND vs WI: कोहली ने ईशान किशन के लिए छोड़ी अपनी जगह, युवा बल्लेबाज ने जीता विराट का भरोसा
Virat Kohli on Ishan Kishan: त्रिनिदाद में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिला। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस पारी के दौरान नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए नहीं आए। विराट कोहली ने अपनी जगह युवा बल्लेबाज ईशान किशन को खेलने का मौका दिया।
किशन ने खेली ताबड़तोड़ पारी: विराट कोहली के इस फैसले को ईशान किशन ने सही साबित करते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में टीम के लिए अर्धशतक जड़ने का काम किया। विराट कोहली ने अपनी दरियादिली से सभी का ध्यान खींच लिया। दिन खत्म होने के बाद ईशान किशन ने बताया कैसे कोहली ने उनके लिए अपनी बैटिंग पोज़ीशन छोड़ी। उन्होंने इस दौरान कोहली को लेकर कई बातों का जिक्र किया।

विराट ने मुझे बैक किया: ईशान किशन ने कहा कि विराट कोहली ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें बैक किया। ईशान ने बताया कि मुझे पता था कि टीम को मुझसे क्या चाहिए। सबने मुझे बैक किया और विराट ने मुझे बैक करते हुए कहा कि जाकर अपना गेम खेलो। हमें कल तक इस मुकाबले को खत्म करना है।
कोहली ने दी कुर्बानी: विराट कोहली ने पहली पारी में शतक लगाया था। वह बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने अपनी जगह युवा बल्लेबाज ईशान किशन को बल्लेबाजी के लिए ऊपर भेजने काम काम किया। यह पहली बार नहीं है, विराट कोहली ने इससे पहले भी टीम के युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए इस तरह का कदम उठाते रहे हैं।
ईशान ने नहीं तोड़ा भरोसा: विराट कोहली के इस भरोसे को ईशान किशन ने जिंदा रखा। उन्होंने नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में नाबाद 52 रन जड़कर टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया। ईशान किशन के अर्धशतक पूरा होते ही टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय पारी को घोषित कर दी। अब भारत पांचवें दिन इस मुकाबले को अपने नाम करना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications