WI vs IND: बिना मैच खेले ही सोशल मीडिया पर छाये विराट कोहली, 'वॉटर बॉय' बन जीता फैंस का दिल
India Vs West Indies odi Series Virat Kohli: भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारत की सीरीज जीत की उम्मीदों को भी तगड़ा झटका लगा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के लिए अब भारत को तीसरे और अंतिम मैच को हर हाल में अपने नाम करना होगा।
कोहली को मिला था आराम: दूसरे मैच में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया था। दूसरे टेस्ट में शतक जड़कर विराट कोहली ने अपना फॉर्म वापस पा लिया था। लेकिन वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में वह बल्लेबाजी करने नहीं आए। जबकि दूसरे मैच में वह टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर थे। जिससे भारतीय टीम की परेशानी अब बढ़ गई है।

वॉटर बॉय बनकर जीता दिल: विराट कोहली भले ही दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के लिए मैच नहीं खेल रहे थे। लेकिन उन्होंने वॉटर बॉय बनकर फैंस का दिल जीत लिया। मैच के बीच में किंग कोहली, युजवेंद्र चहल के साथ ड्रिंक्स लेकर मैदान पर जाते हुए नजर आए। कोहली का यह रूप देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
खिलाड़ियों के पास ड्रिंक्स लेकर गए कोहली: विराट कोहली-रोहित शर्मा को दूसरे मैच में रेस्ट देने का फैसला भारतीय टीम पर भारी पड़ा। साफ है कि कोहली से किसी ने मैदान पर पानी लेकर जाने को नहीं कहा होगा। लेकिन विराट ने ऐसा कर एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। विराट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications