IND vs WI: 'लॉर्ड शार्दुल ठाकुर' ने फिर किया कमाल, तीन गेंदों में झटक लिए दो विकेट और फिर...
India Vs West Indies shardul thakur: भारत के खिलाफ छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने जबरदस्त शरुआत की। वेस्टइंडीज की तरफ से दोनों ही सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग और काइल मेयर्स ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी निभाई।
बेअसर रहे पंड्या-कुमार: मुकेश कुमार और हार्दिक पंड्या ने भारत की तरफ से गेंदबाजी का आगाज किया। लेकिन ये दोनों ही गेंदबाज भारत को विकेट दिलाने में नाकाम रहे। कप्तान पंड्या ने अपने शुरुआती चार ओवर के स्पेल में 21 रन खर्च किए, वहीं मुकेश कुमार ने भी तीन ओवर में 17 रन देने का काम किया। भारत को पहली विकेट शार्दुल ठाकुर ने दिलाया।

तीन गेंदों में झटक लिए दो विकेट: शार्दुल ठाकुर ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर भारत की मैच में वापसी कराई। दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर शार्दुल ठाकुर ने वेस्टइंडीज को बड़ा झटका दिया। काइल मेयर्स 28 गेंद में 36 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर उमरान मलिक को कैच दे बैठे। इसके बाद ब्रेंडन किंग 15 रन बनाकर इसी ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
एलिक अथानजे का भी नहीं चला बल्ला: दो विकेट लेने के बाद शार्दुल ठाकुर ने एलिक अथानजे को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। अथानजे नौ गेंद में छह रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर ईशान किशन के हाथों कैच आउट हो गए। जल्दी-जल्दी तीन विकेट गिरने के बाद वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा गई।
कुलदीप यादव ने भी झटका विकेट: शिमरन हेटमायर 15 गेंद में नौ रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने। 91 रन के स्कोर पर कुलदीप यादव ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। भारत को इस मैच में वापसी करनी है तो गेंदबाजों को लगातार विकेट लेने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications