WI vs IND: शुभमन गिल ने किया एक और कमाल, बाबर आजम को पछाड़ बना दिया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
India Vs West Indies odi Series Shubman Gill: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम को दूसरे वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा। पहला मैच जीतने के बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी दूसरे मैच में फ्लॉप रही। ईशान किशन ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। लेकिन ईशान के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
छह विकेट से मिली हार: भारत को दूसरे वनडे मैच में छह विकेट से हार झेलनी पड़ी है। टॉस हारकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन ही बना सकी। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने चार विकेट खोकर 182 रन बना लिए और मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की इस सीरीज में अपनी जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

शुभमन गिल ने बाबर आजम को पछाड़ा: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में शुभमन गिल ने 34 रन बनाए। गिल ने किशन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी भी पूरी की। इसके साथ ही शुभमन गिल ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है। 26 पारियों के बाद वनडे में रन बनाने के मामले में गिल ने बाबर आजम को पछाड़ दिया है।
26 पारियों में 1352 रन: वनडे क्रिकेट में 26 पारियों के बाद शुभमन गिल के नाम 1352 रन हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 208 रन है। जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इतनी ही पारियों के बाद 1322 रन बनाए थे, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 125 रन था। गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 34 रन बनाकर बाबर आजम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications