कोरोना वायरस से उबरे ऋतुराज गायकवाड़, पर नहीं बन पायेंगे वेस्टइंडीज दौरे का हिस्सा

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही द्विपक्षीय सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच अहमदाबाद के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज अपने नाम करने की ओर देख रही है। भारतीय टीम इस मैच में 3 बदलाव के साथ उतरी है, जिसमें उसने कुलदीप यादव, शिखर धवन और श्रेयस अय्यर को मौका दिया। हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय खेमे में कोरोना विस्फोट हुआ था और शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़ समेत 5 खिलाड़ी कोरोना वायरस के संपर्क में आ गये थे।
इस महामारी के चलते पहले 2 मैचों में यह तिकड़ी खेल पाने में नाकाम रही थी, हालांकि धवन और अय्यर कोरोना वायरस से पहले उबर गये थे और इस मैच के लिये उपलब्ध थे। वहीं पर सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ कोरोना वायरस से उबर नहीं पाये थे, इसकी वजह से उन्हें तीसरे वनडे मैच में खेलने का मौका नहीं मिला।
और पढ़ें: 3 खिलाड़ी जिन पर नीलामी में एक भी पैसा खर्च नहीं करेगी फ्रैंचाइजी, आईपीएल में खत्म हो चुका है करियर
ताजा जानकारी के अनुसार भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी कोरोना से उबर आये हैं और आइसोलेशन से बाहर आ गये हैं। रिपोर्ट के अनुसार गायकवाड़ तीसरे मैच में चयन के लिये उपलब्ध थे लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला।
गौरतलब है कि ऋतुराज गायकवाड़ वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज की टीम का हिस्सा नहीं है, जिसके चलते उन्हें आगे खेलने का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में उन्हें अगले कुछ समय तक अपनी काबिलियत दिखाने का इंतजार करना पड़ेगा। गायकवाड़ ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले साल खेली गई टी20 सीरीज में अपना डेब्यू किया था और न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम का हिस्सा जरूर बनें लेकिन प्लेइंग 11 में हिस्सा नहीं बन सके।
और पढ़ें: अजिंक्य रहाणे बोले- मैं लगातार खेल रहा था वनडे क्रिकेट फिर अचानक कर दिया बाहर
आपको बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ आने वाले समय में श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा बन सकते हैं, जिसमें वो प्लेइंग 11 में शामिल हो अपनी काबिलियत दिखा सकते हैं। फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र की टीम हिस्सा बनते नजर आयेंगे।












Click it and Unblock the Notifications