IND vs WI: बल्ले से रनों की बरसात! रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दिग्गज को छोड़ा पीछे

IND vs WI Test 2023 2nd Test Day-4 Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा लगातार बल्ले से टीम के लिए बड़ी पारियां खेल रहे हैं। पहले टेस्ट में शानदार शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में भी अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की है।

रोहित-जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक: कप्तान रोहित शर्मा और युवा यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कमाल की बल्लेबाजी की है। दोनों ही खिलाड़ियों ने टेस्ट में टी-20 की तरह बल्लेबाजी करते हुए महज 5.3 ओवर में ही टीम का अर्धशतक पूरा कर दिया। इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने टी-20 के अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

Rohit Sharma 1

रोहित ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित ने लगातार 30 पारियों में दहाई अंकों का स्कोर यानी 10 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बना लिया है। ऐसा कर उन्होंने श्रीलंका के पूर्व महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने को पछाड़ दिया है। जयवर्धने ने 2001-2002 के दौरान लगातार 29 पारियों में 10 या उससे ज्यादा रन बनाने का काम किया था।

2021 से 2023 के बीच किया कमाल: रोहित शर्मा ने साल 2021 से लेकर 2023 तक खेले गए टेस्ट मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी की है। इस दौरान खेले गए 30 पारियों में उन्होंने 10 या उससे अधिक रन ही बनाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा इस सीरीज में भी जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। दो मैचों की तीन पारियों में उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक बनाने का कारनामा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+