Virat Kohli: 9 शतक, 11 अर्धशतक, वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे अधिक रन, कहीं भारी न पड़ जाए ये फैसला

India Vs West Indies odi Series Virat Kohli: पहला मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम की कोशिश वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच को भी जीतने की होगी। दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने कुछ बड़े बदलाव किए हैं। भारत के कप्तान रोहित शर्मा और मिडल ऑर्डर बल्लेबाज विराट कोहली इश मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।

कोहली-रोहित नहीं खेल रहे मैच: भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या टीम की कप्तानी कर रहे हैं। टॉस के दौरान पंड्या ने बताया कि रोहित और विराट लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं, इस वजह से इन दोनों ही खिलाड़ियों को इस मुकाबले में आराम देने का फैसला किया गया है। बता दें कि कोहली और रोहित दोनों के ही बल्ले से टेस्ट सीरीज के दौरान शतक निकला था।

Virat Kohli 1

कोहली ने बनाए थे सबसे अधिक रन: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन विराट कोहली के बल्ले से ही निकला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 41पारियों में कोहली के बल्ले से 66.50 की औसत से 2261रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 11 अर्धशतक लगाने का काम किया है। ऐसे में कोहली को टीम से बाहर रखने का फैसला भारतीय टीम पर भारी भी पड़ सकती है।

भारती टीम की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक अथानाजे, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरन हेटमायर, कीसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारिया, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जायडेन सेल्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+