IND vs WI: ODI में कितनी खतरनाक है रोहित-कोहली की जोड़ी! आंकड़ों में जानिए कैसा है प्रदर्शन

India Vs West Indies odi Series, Virat Kohli-Rohit Sharma Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेगी। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने टेस्ट सीरीज में शतक जड़कर अपने फॉर्म को वापस हासिल कर लिया है।

रोहित-कोहली की फॉर्म में वापसी: रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी क्रिकेट के सबसे खतरनाक जोड़ियों में गिनी जाती है। ये दोनों ही बल्लेबाज मैदान पर सेट होने के बाद बड़े स्कोर बनाने में सक्षम है। इन दोनों ने मिलकर भारत को कई बार भारत को मुश्किलों से निकालने का काम किया है। वनडे क्रिकेट में इन दोनों ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर करता है।

India Vs West Indies

भारतीय क्रिकेट की कामयाब जोड़ी: भारतीय क्रिकेट की सबसे कामयाब जोड़ी की जब भी बात होगी तो कोहली-रोहित का नाम जरूर लिया जाएगा। विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी ने मिलकर कई बड़े रिकॉर्ड बनाने का काम किया है। वनडे क्रिकेट की सबसे खतरनाक जोड़ियों में से एक कोहली-रोहित की जोड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ भी बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

Kylian Mbappe ने 2725 करोड़ रुपये का ऑफर लेने से किया इनकार, सामने आई ये बड़ी वजह

ऐसा रहा है वनडे में प्रदर्शन: रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी वनडे में अब तक 85 पारियों में एक साथ मैदान पर धमाल मचाने का कारनामा किया है। इन दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 85 पारियों में 62.47 की औसत से 4998 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इस दौरान दोनों के बीच 18 बार शतकीय और 15 बार अर्धशतकीय़ साझेदारी भी हुई है। ये दोनों आने वाले मुकाबलों में भी इस तरह के प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+