IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज मैच को फ्री में लाइव देखने का जुगाड़ क्या है? नहीं खर्चने होंगे एक भी पैसे

West Indies vs India, 1st ODI live streaming free: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार 27 जुलाई को खेला जाना है। दोनों ही टीमों की कोशिश वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ करने की होगी। भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की कोशिश एक नई शुरुआत करने की होगी। वनडे में पिछले कुछ मुकाबलों में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

भारतीय टीम का पलड़ा भारी: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। भारत के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं जो अपने परफॉर्मेंस से टीम को जीत दिला सकते हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत के पास वर्ल्ड कप की तैयारी को परखने का शानदार मौका होगा। भारत को इस साल अपने घर पर ही वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है।

India Vs West Indies 1

इस तरह फ्री में देख सकते हैं मैच: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच केंसिंग्टन ओवल बारबाडोस में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले की शुरुआत होगी। इस मैच को भारत में दूरदर्शन नेटवर्क (डीडी) पर फ्री में देखा जा सकेगा। इसके अलावा मोबाइल पर इस मुकाबले को जियो सिनेमा ऐप पर फ्री में लाइव स्ट्रीम किय़ा जाएगा।

इस वनडे सीरीज के लिए भारत की पूरी टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, शुभमन गिल, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।

इस वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की पूरी टीम: शाई होप (कप्तान), कीसी कार्टी, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, एलिक अथानाज, काइल मेयर्स, ओशाने थॉमस, अल्जारी जोसेफ, केविन सिंक्लेयर, यानिक कारिया, रोमारियो शेफर्ड, डोमिनिक ड्रेक्स, जेडेन सील्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+